Schools closed several districts including Agra Jhansi and Kanpur District Magistrate issues order आगरा, मथुरा, झांसी समेत सात और जिलों में बढ़ी छुट्टियां, कहां-कहां डीएम ने बंद किए स्कूल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आगरा, मथुरा, झांसी समेत सात और जिलों में बढ़ी छुट्टियां, कहां-कहां डीएम ने बंद किए स्कूल

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने गलन बढ़ा दी है। कड़ाके की सर्दी और कोहरे को देखते हुए प्रदेश के कई स्कूलों में डीएम की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। जिससे छात्रों ने राहत और उनके अभिावकों ने राहत की सांस ली है।

Fri, 9 Jan 2026 05:44 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
आगरा, मथुरा, झांसी समेत सात और जिलों में बढ़ी छुट्टियां, कहां-कहां डीएम ने बंद किए स्कूल

यूपी में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने गलन बढ़ा दी है। कड़ाके की सर्दी और कोहरे को देखते हुए प्रदेश के कई स्कूलों में डीएम की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। जिससे छात्रों ने राहत और उनके अभिावकों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को लखनऊ, औरैया, झांसी, आगरा, कानपुर और सीतापुर में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश जारी हुआ है। हालांकि लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर में 12वीं तक और प्रयागराज में आठवीं तक स्कूलों को डीएम ने पहले ही छुट्टियां बोल दी हैं। आदेश के अनुसार डीएम ने औरैया में आठवीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक और सीतापुर में 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा आगरा में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। इसी तरह सर्दी को देखते हुए मथुरा में भी 12वीं तक के स्कूलों की 10 जनवरी तक छुट्टी की कर दी गई है।

लखनऊ में भी बढ़ीं स्कूलों की छुट्टी

लखनऊ में शीतलहर और कोहरे के चलते प्री प्राइमरी से आठवीं तक सभी स्कूलों के बच्चों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। कक्षा नौ से 12 वीं के विद्यार्थियों के स्कूल पूर्व की तरह खुलेंगे। इनकी कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच चलेंगी। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। डीएम विशाख जी ने गुरुवार को जारी आदेश में डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। डीआईओएस राकेश कुमार ने स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि सिर्फ कक्षा नौ से 12 वीं तक के बच्चों की कक्षाएं संचालित करें। स्कूलों में बच्चों को सर्दी से बचाव के सभी इंतजाम मुहैया कराएं। बच्चों को खुले में कतई न बैठाएं। वहीं यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भयंकर सर्दी, ठंडी हवाओं से 12 शहरों में कंपकंपी, इस दिन से मिलेगी राहत

झांसी में 10 जनवरी तक स्कूल बंद

झांसी में भी 10 जनवरी तक डीएम ने आठवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया है। डीएम के आदेश को बीएसए विपुल शिवसागर ने सभी बोर्ड के स्कूलों में लागू कर दिया है। बीएसए ने कहा कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए सभी सरकारी, प्राइवेट, सभी बोर्ड के विद्यालयों के छात्रों को अवकाश रहेगा। बीएसए ने जारी पत्र में कहा है कि छात्रों के हित को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है।

सर्दी के चलते कानपुर में भी छात्रों की छुट्टी

प्रदेश में पड़ रही भीषण सर्दी को देखते हुए कानपुर नगर में आठवीं तक के सभी स्कूलों को डीएम ने बंद कर दिया है। डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कानपुर में अत्यधिक सर्दी, शीतलहर और घने कोहरे के चलते छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के समस्त बोर्ड के स्कलों को 10 जनवरी तक शीत अवकाश घोषित किया जाता हे।

प्रयागराज में 12वीं तक के बच्चों की 10 तक छुट्टी

शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिलेभर के 12वीं तक के सभी बोर्ड के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की 10 जनवरी (शनिवार) तक छुट्टी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में शिक्षक एवं अन्य स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। डीआईओएस ने सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी से मिर्जापुर तक आसमान में चक्कर काटता रहा विमान, 5 फ्लाइटें लखनऊ डायवर्ट

परिषदीय स्कूलों में सत्रीय परीक्षाएं 24 से 31 जनवरी तक

प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों में सत्रीय परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होंगी जो 31 जनवरी तक चलेंगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने गुरुवार को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि स्कूल छात्रों की प्रगति रिपोर्ट परीक्षा के बाद एक तय तारीख को अभिभावकों के साथ बैठक करके उनसे साझा करनी होगी। परीक्षा पर होने वाले जरूरी व्यय का वहन विद्यालय के कम्पोजिट ग्रांट से किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।