schools closed in these districts of up due to cold weather hardoi dm order for class 1st to class 8th of all boards यूपी के एक और जिले में स्कूल बंद, डीएम ने आठवीं तक स्कूलों में की छुट्टी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के एक और जिले में स्कूल बंद, डीएम ने आठवीं तक स्कूलों में की छुट्टी

आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक शीतलहर और घने कोहरे के कारण छात्रों को विद्यालय पहुंचने हो रही दिक्कतों को देखते हुए डीएम हरदोई ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। यह सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Wed, 24 Dec 2025 10:43 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के एक और जिले में स्कूल बंद, डीएम ने आठवीं तक स्कूलों में की छुट्टी

उत्तर प्रदेश में ठंड के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। ऐसे में कई जिलों में डीएम के आदेश से स्कूल बंद हैं। बुधवार को प्रदेश के हरदोई जिले में भी डीएम ने कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों को 26 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश जारी किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.अजित सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक शीतलहर और घने कोहरे के कारण छात्रों को विद्यालय पहुंचने हो रही दिक्कतों को देखते हुए डीएम हरदोई ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

आदेश में कहा गया है बच्चों के लिए अवकाश रहेगा लेकिन शिक्षक स्कूल में मौजूद रहकर विद्यालयी कार्य सम्पादित करेंगे। बता दें कि इसके पहले मंगलवार को वाराणसी के डीएम ने भी पांचवीं तक के स्कूलों में कक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया था। जबकि लखनऊ में डीएम ने प्री प्राइमरी और नर्सरी तक के स्कूलों को 24 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश दिया है। लखनऊ में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदला गया है। इनकी कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेंगी। गोंडा में भी आठवीं तक के स्कूलों को 26 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के 24 शहर शिमला से भी सर्द, 18 में घने कोहरे; 10 में कोल्ड डे का अलर्ट

वहीं शाहजहांपुर में भी 26 दिसम्बर को प्री प्राइमरी तक के स्कूल बंद रहेंगे। शाहजहांपुर के डीएम ने मंगलवार को इसका आदेश जारी किया था। इस आदेश में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों के संचालन का समय सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक कर दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: गलन भरी सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी, 28 तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

मंगलवार को लखनऊ के डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि शीतलहर और घने कोहरे के मद्देनजर सभी बोर्डों के सभी स्कूलों के प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक की कक्षाएं 24 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक स्थगित रहेंगी। 24 दिसम्बर से अगले आदेश तक कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।