नलकूपों से चोरी स्टार्टर बरामद, चार गिरफ्तार
Sambhal News - हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने नलकूपों से स्टार्टर और सिंचाई का सामान चुराया था। आरोपियों के पास से चार स्टार्टर बरामद किए गए हैं। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों को आंबेडकर मूर्ति मुकर्रबपुर के पास से पकड़ा।

हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने नलकूपों से स्टार्टर व सिंचाई का सामान चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चार स्टार्टर भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान कर दिया। थानाक्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर निवासी हसन अली के नलकूप से 21 अप्रैल की रात चोर नलकूप की कोठरी का ताला तोड़कर स्टार्टर व सिंचाई का सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित किसान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने आंबेडकर मूर्ति मुकर्रबपुर के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी किया गया स्टार्टर भी बरामद किया।
वहीं अन्य किसानों के नलकूपों से चोरी स्टार्टर भी पुलिस ने बरामद किए हैं। उपनिरीक्षक शाह फैसल ने बताया कि मुकर्रबपुर निवासी मोहम्मद फरमान, महासिंह, सोनू और शाने आलम को गिरफ्तार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन