Farmer s Tractor Stolen Threatened by Villagers Over Police Complaint खेत से ट्रॉली चोरी, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, Bareily Hindi News - Hindustan
More

खेत से ट्रॉली चोरी, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Bareily News - ग्राम मिलक उदरनपुर के नंदराम ने 20 फरवरी 2026 को अपनी ट्रॉली चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दो महीने तक कोई कार्रवाई न होने पर, उन्होंने कुछ गांव के लोगों द्वारा धमकी मिलने की बात कही। अंततः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है और जांच जारी है।

Sun, 26 April 2026 07:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share
खेत से ट्रॉली चोरी, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

हाफिजगंज। ग्राम मिलक उदरनपुर के नंदराम ने दर्ज करवायी रिपोर्ट में कहा कि 20 फरवरी 2026 की रात खेत से उसकी ट्राली चोरी हो गइ्र। उन्होंने थाना हाफिजगंज में शिकायत दी, लेकिन दो महीने तक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि 31 मार्च 2026 की शाम 6:30 बजे वह मजदूरी कर घर लौट रहा था, तभी गांव के ही चार लोगों ने उसे रोक लिया। ट्रॉली चोरी में ज्यादा पूछताछ न करने की धमकी दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का कहना है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गांव के महेश, विष्णु, तरन, संतोष के ​खिलाफ रिपार्ट दर्ज करवायी है।

थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।