Sambhal Chief Judicial Magistrate was changed within 48 hours High Court replaced Aditya Singh with Deepak Jaiswal संभल में 48 घंटे में बदल गए सीजेएम, हाईकोर्ट ने आदित्य सिंह की जगह दीपक जायसवाल को भेजा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

संभल में 48 घंटे में बदल गए सीजेएम, हाईकोर्ट ने आदित्य सिंह की जगह दीपक जायसवाल को भेजा

संभल में फिर सीजेएम बदल गए हैं। कौशांबी के CJM दीपक कुमार जायसवाल को संभल का नया CJM नियुक्त किया गया है। विभांशु सुधीर के तबादले के बाद आदित्य सिंह को यहां का CJM बनाया गया था। आदित्य सिंह को वापस चंदौसी (सीनियर डिवीजन सिविल जज) भेज दिया गया है।

Sat, 24 Jan 2026 11:34 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
संभल में 48 घंटे में बदल गए सीजेएम, हाईकोर्ट ने आदित्य सिंह की जगह दीपक जायसवाल को भेजा

यूपी का संभल जिला पिछले कुछ समय से अदालतों के फैसलों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब यहां न्यायिक अधिकारियों का तबादला चर्चा में है। 48 घंटे के भीतर दूसरी बार यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) का तबादला कर दिया गया है। इस बदलाव से न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मची हुई है। कौशांबी के CJM दीपक कुमार जायसवाल को संभल का नया CJM नियुक्त किया गया है। विभांशु सुधीर के तबादले के बाद आदित्य सिंह को यहां का CJM बनाया गया था। आदित्य सिंह को वापस चंदौसी (सीनियर डिवीजन सिविल जज) भेज दिया गया है।

इसके अलावा नावेद अकबर को संभल से स्थानांतरित कर चंदौसी में अपर सीनियर डिवीजन सिविल जज नियुक्त किया गया है। यह तबादले इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मंगलवार शाम किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा हैं। इसमें कुल 14 जजों के तबादले किए गए।

आदित्य सिंह को दो दिन पहले ही प्रमोशन देकर CJM संभल बनाया गया था, लेकिन उनके कुछ न्यायिक आदेशों को लेकर अधिवक्ता वर्ग में नाराजगी देखी गई। खास तौर पर श्री हरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवाद में सर्वे के आदेश को लेकर मामला चर्चा में रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुज चौधरी पर नहीं दर्ज होगा केस, संभल SSP खुलकर साथ आए, बोले- HC में होगी अपील

वहीं, इससे पहले विभांशु सुधीर को भी संभल से हटाकर सुल्तानपुर में सीनियर डिवीजन सिविल जज के पद पर भेजा गया था। हाईकोर्ट की तबादला सूची में उनका नाम भी प्रमुख रहा। विभांशु सुधीर का नाम संभल के सीओ रहे अनुज चौधरी पर एफआईआर दर्ज करने के पिछले हफ्ते दिए गए आदेश के बाद चर्चा में आया था। विभांशु सुधीर के आदेश के बाद भी संभल के एसपी ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया था और मामले को हाईकोर्ट लेकर जाने की बात कही थी।

सूत्रों के अनुसार, न्यायिक तबादलों की इस श्रृंखला को हालिया संवेदनशील मामलों और प्रशासनिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरे घटनाक्रम पर जिले के न्यायिक एवं प्रशासनिक तंत्र की नजर बनी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।