Empowerment of Women Shobhit University Hosts Program on Women s Strength Act प्रधानमंत्री का मन मोहने वाले बच्चों का वीडियो पूरे देश में छाया, हुए सम्मानित, Saharanpur Hindi News - Hindustan
More

प्रधानमंत्री का मन मोहने वाले बच्चों का वीडियो पूरे देश में छाया, हुए सम्मानित

Saharanpur News - शोभित विवि में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें नारी शक्ति विषय पर व्याख्यान और डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण किया गया। डीन डॉ. गुंजन अग्रवाल ने अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल का स्वागत किया गया।

Thu, 16 April 2026 12:12 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
प्रधानमंत्री का मन मोहने वाले बच्चों का वीडियो पूरे देश में छाया, हुए सम्मानित

शोभित विवि में स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट एंड लैंग्वेजेज विभाग द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम मे नारी शक्ति विषय पर व्याख्यान एवं नारी शक्ति थीम पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण हुआ। शुभारंभ डीन एंड हेड डॉ. गुंजन अग्रवाल ने नारीशक्ति के महत्व व कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2023 में पारित होने के बावजूद अधिनियम अब तक लागू नहीं हो सका। इसमें महिलाओं को लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में न्यूनतम 33 प्रतिशत आरक्षण देकर राजनीति में भी महिलाओं को पुरुषों के बराबर लाना है। संचालन मनस्वी सैनी ने किया। समानता के संकल्प हेतु शपथ दिलाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित

अन्नू सैनी, मुकर्रम, सावन, मनस्वी, पारुल, गरिमा, वेदांशी, प्रज्ञा, अंजलि, रोज़ी ने विचार रखें। कुलपति प्रो. रणजीत सिंह व कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। डॉ. करुणा अग्रवाल, डॉ. जूही अग्रवाल व विकास कुमार, आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण से बदलेगा देश का भविष्य, नारी शक्ति बनेगी नीति निर्माण का केंद्र: धामी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला से किया जागरूक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।