country-made pistol seller Son becomes MLA and gets commando security, Azam Khan counter on PM Modi statement हमारे यहां कट्टा बेचने वाला बेटा विधायक बना और उसे कमांडो मिला, मोदी के बयान पर आजम का पलटवार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हमारे यहां कट्टा बेचने वाला बेटा विधायक बना और उसे कमांडो मिला, मोदी के बयान पर आजम का पलटवार

सपा नेता आजम खान ने पीएम मोदी के कट्टा वाले बयान पर पलटवार किया। आजम खान ने कहा कि हमारे यहां कट्टा बेचने वाला बेटा विधायक बना और उसे कमांडो मिला है। जो कट्टे के ड्रम के साथ गिरफ्तार हुआ, वह खुद विधायक बना और उसका बेटा आज विधायक है।

Thu, 6 Nov 2025 08:19 PMDeep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
हमारे यहां कट्टा बेचने वाला बेटा विधायक बना और उसे कमांडो मिला, मोदी के बयान पर आजम का पलटवार

सपा के कद्दावर नेता मो. आजम खां गुरुवार को चुपचाप लखनऊ पहुंचे और एक होटल में रुके। उनके सपा के कुछ नेताओं ने भी मुलाकात की। उन्होंने बातचीत में कहा कि 50 साल की सियासत के बावजूद लखनऊ में मेरी कोई कोठी नहीं है, फिर भी मुझे भूमाफिया घोषित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कट्टा वाले बयान पर कहा कि हमारे यहां तो इसे बेचने वाले का बेटा विधायक बना और उसे कमांडो मिले हैं।

मो. आजम खां के लखनऊ आने का कार्यक्रम काफी गुप्त रखा गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। वह लखनऊ के एक होटल में रुके। वहां राजनेताओं खासकर सपाइयों के आने-जाने पर सरगर्मी बड़ी और लोगों को इसकी जानकारी हुई। उनसे मुलाकात करने वालों में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा और मुख्तार अंसारी के बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह को वहां देखा गया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं भूमाफिया होता तो लखनऊ में मेरे पास भी कोठी होती। रामपुर में जहां रहता हूं बारिस में पानी भर जाता है। तंज करते हुए कहा कि सवाल मत पूछिये उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहतर है।

हम किसी राज्य को जंगल कहें यह तौहीन

उन्होंने कहा कि बिहार में आज भी जंगलराज है। इसके चलते मैं वहां चुनाव प्रचार नहीं करने गया। जानवरों से लड़ने और जिनके पास सक्षम हथियार हैं, वही लोग वहां गए। मेरे पास कोई सुरक्षा नहीं है। इसीलिए मैं उस जंगल तक नहीं गया। उन्होंने कहा कि हम किसी राज्य को जंगल कहें यह तौहीन है। ऐसे अल्फाज के लिए जम्हूरियत में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री बिहार में कट्टे को लेकर दिए बयान पर कहा कि अगर जानकारी है, तो बताएं कि कितने बरस कट्टा बिका। हमारे यहां तो कट्टा बेचने वाले का बेटा विधायक हो गया। उसे केंद्र सरकार के गार्ड मिले हुए हैं। वर्ष 1975 में जो कट्टे के ड्रम के साथ गिरफ्तार हुआ, वह खुद विधायक बना और उसका बेटा आज विधायक है।

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना पर हमला

उन्होंने रामपुर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी एफआईआर पर मैं मेरी पत्नी व बेटा जेल गए। उन्होंने गिरिराज सिंह के बयान पर कहा कि बिहार पाकिस्तान नहीं है। उन्हें आज इसको लेकर सफाई क्यों देनी पड़ रही है? इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए, जिससे लगे कि आप बहुत मासूम राय दे रहे हैं। हमारी उम्र में लोग मासूम हो ही जाते हैं। एनडीए की सरकार बनने पर कहा कि जो आएगा उसे सलाम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंगलराज खत्म होना चाहिए, आजम खान ने बिहार चुनाव में नहीं जाने की वजह भी बताई
ये भी पढ़ें:PM Modi Arrah में बोले Congress की कनपटी पर कट्टा रख Tejashwi ने CM पद चुराया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।