Rumors of petrol and diesel shortages A young man arrived at a pump with a water tank to fill up पेट्रोल पंप पर वाटर टैंक लेकर पहुंचा युवक, टंकी में तेल भरवाने की जिद देख हैरान रह गए लोग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल पंप पर वाटर टैंक लेकर पहुंचा युवक, टंकी में तेल भरवाने की जिद देख हैरान रह गए लोग

बस्ती में एक शख्स ने पेट्रोल भरवाने के लिए वाटर टैंक ही घर से उठा लाया। हालांकि पंप कर्मचारी ने नियमों का हवाला देते हुए वाटर पेट्रोल देने से साफ मना कर दिया। बता दें सरकार ने तेल और गैस की कमी से इनकार किया है और किल्लत की अफवाहों से बचने की अपील की है, इसके बावजूद लोग पैनिक बाइंग कर रहे हैं।

Thu, 26 March 2026 01:23 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल पंप पर वाटर टैंक लेकर पहुंचा युवक, टंकी में तेल भरवाने की जिद देख हैरान रह गए लोग

Petrol- Diesel News: यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरातफरी का आलम है। एक ओर जिम्मेदार अधिकारी और पेट्रोलियम एसोसिएशन ‘सब कुछ सामान्य’ होने की बात कह रहे हैं, वहीं शहर से लेकर कस्बों के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हैं। किल्लत के अफवाह पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। इस बीच बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने पेट्रोल भरवाने के लिए वाटर टैंक ही घर से उठा लाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें सरकार ने तेल और गैस की कमी से इनकार किया है और किल्लत की अफवाहों से बचने की अपील की है, इसके बावजूद लोग पैनिक बाइंग कर रहे हैं।

पिछले दो दिनों से अधिकांश पेट्रोल-पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। लोग न सिर्फ वाहनों में, बल्कि गैलन और डिब्बों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति बन रही है। कुछ छोटे पेट्रोल पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं, जबकि कई जगह सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कृत्रिम कमी पैदा कर दाम बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि छोटे पंप बंद क्यों हैं। इससे आम जनता में असमंजस और घबराहट बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या में ईंधन खत्म होने की खबर फैलने के बाद बस्ती में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोगों ने जरूरत से ज्यादा ईंधन लेना शुरू कर दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए। दुबौलिया क्षेत्र में कालाबाजारी करने वाले परचून के दुकानदार छोटे बोतलों में 130-150 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बेचने की खबर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगौना लेकर पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचे लोग, तेल के लिए मचे हाहाकार का वीडियो वायरल

पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

दूसरी ओर पेट्रोलियम एसोसिएशन का कहना है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की जा रही है कि वे घबराएं नहीं और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। बावजूद इसके, पंपों पर उमड़ रही भीड़ और बढ़ती बेचैनी यह संकेत दे रही है कि लोगों का भरोसा अभी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। अयोध्या में भारत पेट्रोलियम के कुछ पंपों पर ईंधन खत्म होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पैनिक की स्थिति बनी।

उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों और जिला प्रशासन के समन्वय से सप्लाई लगातार जारी है। इस बाबत एडीएम बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा कि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी तहसीलों में एसडीएम भ्रमणशील हैं। यदि निर्देश के बावजूद पंप संचालक गैलन में पेट्रोल देते हुए मिलेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी। अफवाह फैलाने वालों और तेल कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत या पैनिक बाइंग? बलरामपुर में पंप बंद

प्लास्टिक वाटर टैंक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा युवक

जिले में ईंधन संकट अब सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि अजीबोगरीब तस्वीरों में बदलता नजर आ रहा है। अयोध्या-बस्ती हाईवे पर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अयोध्या-बस्ती हाईवे पर स्थित भदावल कस्बे के एक पेट्रोल पंप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति खाली वाटर टैंक लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच जाता है। पंप पर मौजूद लोग पहले तो हैरान रह जाते हैं, फिर यह दृश्य कौतूहल का विषय बन जाता है। कोई हंसता नजर आता है, तो कोई मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगता है। इसी बीच पंप कर्मचारी नियमों का हवाला देते हुए वाटर टैंक में पेट्रोल देने से साफ मना कर देता है।

वीडियो के बैकग्राउंड में सुनाई दे रही आवाजें भी हालात की गंभीरता बयां करती हैं। लोग कह रहे हैं कि ये वीडियो तो अब खूब वायरल होगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते यह मामला चर्चा का विषय बन गया और पंप पर मौजूद अन्य लोग भी इस अनोखी हरकत को देखने के लिए जुट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई को लेकर CM योगी सख्त, पूरे यूपी में ताबड़तोड़ ऐक्शन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।