ruckus in market after seeing a man in burqa by walk when mask was removed everyone stunned mischief or conspiracy बुर्कानशीं की चाल देख बाजार में बवाल, नकाब हटा तो सब रह गए दंग; शरारत या साजिश?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बुर्कानशीं की चाल देख बाजार में बवाल, नकाब हटा तो सब रह गए दंग; शरारत या साजिश?

बुर्कानशीं की चाल देखकर बवाल मच गया। नकाब हटा तो वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। लोग इतना भड़के कि बुर्कानशीं की पिटाई तक कर डाली। लोगों को शक हो गया कि कहीं उसकी साजिश समाज में कोई संदेश फैलाने की तो नहीं है।

Wed, 28 May 2025 11:25 AMAjay Singh संवाददाता, शामली
share
बुर्कानशीं की चाल देख बाजार में बवाल, नकाब हटा तो सब रह गए दंग; शरारत या साजिश?

नकाब हटाते ही उसका सच सामने आ गया।लोगों को शक हो गया कि कहीं उसकी साजिश समाज में कोई संदेश फैलाने की तो नहीं है। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। लोग उसे पुलिस को सौंपना चाहते थे लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक वह भाग निकला।

यूपी के शामली के बाजार में एक बुर्कानशीं की चाल देखकर बवाल मच गया। नकाब हटा तो सब दंग रह गए। लोग इतना भड़के कि बुर्कानशीं की पिटाई तक कर डाली। लोगों को शक हो गया कि कहीं उसकी साजिश समाज में कोई संदेश फैलाने की तो नहीं है। यह शक इस वजह से हुआ क्योंकि बुर्कानशी कोई महिला नहीं बल्कि पुरुष निकला। वह बुर्का पहनकर क्यों घूम रहा है। पकड़ा गया युवक इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सका तो लोगों को शक हो गया कि वह एक समुदाय विशेष को बदनाम करने की कोशिश में है। इस शंका पर लोग भड़क गए। वे युवक के साथ मारपीट करने लगे इसी बीच युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला। शुक्रवार को हुई इस घटना का कथित वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 एसयूवी, 10 हजार समर्थक, पास्को एक्ट से बरी बृजभूषण का स्वागत

शुक्रवार को शामली के बाजार में बुर्का पहने घूम रहे एक युवक पर लोगों को शक हुआ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह मंदिर की तरफ भाग निकला। लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। नकाब हटाते ही उसका सच सामने आ गया। इस बीच मुस्लिम समाज के लोग भी पहुंच गए और युवक की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान उसने खुद को हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला सुनील बताया। लोगों का कहना है कि काफी देर तक पुलिस के न आने के कारण आरोपी मौके से भाग निकला। मोहल्ला बरखंडी रोड स्थित वीरों वाला मंदिर के पास कुछ लोग खड़े थे। इस दौरान बुर्का पहने एक युवक वहां से गुजरा। उसकी चाल देखकर लोगों को शक हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट खराब होने पर 12 साल के बच्चे पर भड़का स्लीपर बस का ड्राइवर, साफ कराया टॉयलेट

उन्होंने आवाज देकर उसे रोकना चाहा तो वह मंदिर की तरफ भाग निकला। लोग भी उसके पीछे दौड़े और घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद नकाब हटवाकर देखा गया तो वह महिला की बजाए पुरुष निकला। लोग उसे पुलिस को सौंपना चाहते थे लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक वह भाग निकला।

क्या बोली पुलिस

इस बारे में कोतवाल वीरेंद्र कसाना का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी लेकिन मौके पर ऐसा कोई मामला नहीं मिला। वायरल वीडियो की जानकारी मिली है, किसी ने तहरीर नहीं दी है। इस मामले की पुलिस द्वारा अपने स्तर पर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।