four goons attacked a tantrik in the middle of the night and killed him by stabbing him in front of his wife आधी रात को तांत्रिक पर टूट पड़े 4 बदमाश, पत्नी के सामने ताबड़तोड़ वार कर हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आधी रात को तांत्रिक पर टूट पड़े 4 बदमाश, पत्नी के सामने ताबड़तोड़ वार कर हत्या

60 वर्षीय किसान गुलाब सिंह सैनी तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक का काम करते थे। उनका घर गांव के बाहर स्थित है। रात में वह आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। पास की चारपाई पर उनकी पत्नी बूची भी सो रही थीं। आरोप है कि रात करीब ढाई बजे चार लोग घर में घुसे और गुलाब सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

Mon, 16 June 2025 01:08 PMAjay Singh हिटी, मुरादाबाद
share
आधी रात को तांत्रिक पर टूट पड़े 4 बदमाश, पत्नी के सामने ताबड़तोड़ वार कर हत्या

यूपी के मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव हरियाना में शनिवार देर रात रंजिशन एक तांत्रिक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 60 वर्षीय गुलाब सिंह सैनी पर धारदार हथियार से 25 बार वार किए गए और गला रेत दिया गया। वारदात उनके घर के आंगन में उस समय हुई, जब वह चारपाई पर सो रहे थे। दूसरी चारपाई पर उनकी पत्नी बूची लेटी थीं। हमले की चीख-पुकार सुनकर पत्नी जागीं तो देखा कि चार लोग उनके पति पर वार कर रहे हैं। उन्होंने शोर मचाया, तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने गुलाब सिंह की पत्नी की तहरीर पर मैनाठेर के गांव सन्दलपुर निवासी संजीव समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थाना कुन्दरकी के गांव हरियाना निवासी 60 वर्षीय किसान गुलाब सिंह सैनी तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक का काम करते थे। उनका घर गांव के बाहर स्थित है। शनिवार रात वह आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। पास की चारपाई पर उनकी पत्नी बूची भी सो रही थीं। आरोप है कि रात करीब ढाई बजे चार लोग घर में घुसे और गुलाब सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने 20-25 वार कर उनकी हत्या कर दी। पत्नी बूची का दावा है कि चीख सुनकर वह जागीं तो देखा कि चार लोग उनके पति पर हमला कर रहे थे। उन्होंने शोर मचाया, तब तक चारों हमलावर भाग निकले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की ने बालिग होते ही रेप आरोपी को जेल छुड़ाकर की थी शादी, अब की खुदकुशी

इसके बाद गांव के लोग जुट गए। सूचना पर कुन्दरकी एसएचओ प्रदीप कुमार सहरावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में सीओ बिलारी राजेश कुमार तिवारी भी पहुंच गए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने भी पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पत्नी बूची ने बताया कि संजीव एक साल पहले अपनी बहन को गुलाब सिंह से इलाज के लिए लाया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। तभी से वह रंजिश रखे हुए था। कई बार उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। बूची का आरोप है कि संजीव ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। सीओ बिलारी ने बताया कि केस दर्ज कर तीन टीमें जांच में लगाई गई हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही बर्बरता की कहानी

पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार गुलाब सिंह के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के 20 से 25 घाव मिले हैं। उनके चेहरे, सीने, गले और हाथ-पैर पर यह निशान हैं।

पत्नी संग अकेला रहते थे तांत्रिक

हत्याकांड का शिकार हुए तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी अपनी पत्नी बूची के साथ गांव हरियाना के बाहरी ओर बने मकान में अकेले रहते थे। उनके कोई बेटा नहीं है। केवल तीन बेटियां मीनाक्षी, पूजा और पूनम उर्फ काजल हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। रविवार को पिता की हत्या की सूचना के बाद तीनों बेटियां घर पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माफिया के नाम से बदनाम गांवों की नई तस्वीर, वर्दी हासिल कर युवाओं ने बदली किस्मत

क्या बोली पुलिस

मुरादाबाद के एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया है। पत्नी की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पत्नी बोली-पहले भी किया था हत्या का प्रयास

हत्याकांड के शिकार हुए गुलाब सिंह सैनी की पत्नी बूची और बेटी मीनाक्षी ने बताया कि एक साल पहले मैनाठेर के गांव संदलपुर निवासी संजीव अपनी बहन कामिनी का इलाज कराने आया था। गुलाब सिंह ने उसका तंत्रमंत्र से इलाज भी किया, लेकिन कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। पत्नी बूची और बेटी मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि इसके बाद से ही संजीव और उसके परिवार के लोग रंजिश रखने लगे थे। 11 माह पहले भी संजीव और उसके साथ अन्य लोग तमंचा लेकर गुलाब सिंह के घर पहुंचे थे। आरोपियों ने मारपीट कर गुलाब सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।