RLD has disturbed the sleep of many BJP MLA in UP, they are afraid of losing their seats यूपी में बीजेपी के कई विधायकों की रालोद ने उड़ाई नींद, सता रहा यह डर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बीजेपी के कई विधायकों की रालोद ने उड़ाई नींद, सता रहा यह डर

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के कई विधायक की रालोद ने नींद उड़ा दी है। इन दिनों बेचैन दिखाई दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को डर है कि कहीं गठबंधन में उनकी सीट न चली जाए।

Wed, 20 Aug 2025 09:12 AMDeep Pandey लखनऊ।राजकुमार शर्मा
share
यूपी में बीजेपी के कई विधायकों की रालोद ने उड़ाई नींद, सता रहा यह डर

यूपी में भारतीय जनता पार्टी(BJP) के कई विधायक इन दिनों बेचैन हैं। उन्हें नींद में हैंडपंप दिखाई दे रहा है। हैंडपंप जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का चुनाव चिन्ह है। विधायकों को डर है कि कहीं गठबंधन में उनकी सीट न चली जाए। दरअसल, पश्चिमी यूपी सहित ब्रज क्षेत्र की कई सीटों पर आरएलडी ने अभी से निगाहें जमा दी हैं। इनमें मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ सहित कई जिलों की कुछ सीटें शामिल हैं। खबर है कि कुछ भाजपा नेता बागी तेवर दिखा रहे हैं तो कइयों को हैंडपंप का पानी पीने में भी परहेज नहीं है।

योगी कैबिनेट के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने हाल ही में रालोद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। यह बयान जरूर लक्ष्मीनारायण का था, मगर इसे भावनात्मक समर्थन कई ऐसे विधायकों का था, जिन्हें अपनी सीट जाने का डर सता रहा है। हालांकि मंत्री के इस बयान ने गठबंधन के मोर्चे पर पार्टी को थोड़ा असहज जरूर कर दिया। उधर, रालोद खेमे से भी इसे लेकर प्रतिक्रिया हुई। ऐसे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एक सवाल के जवाब में इसे मंत्री की निजी राय करार दिया था। मगर इस पूरे एपिसोड ने इस मुद्दे को हवा जरूर दे दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव से निकलेगा विधानसभा जीत का रास्ता, BJP प्रदेश महामंत्री बोले
ये भी पढ़ें:29 लोगों पर रेप और SC/ST के फर्जी मुकदमे कराने वाले वकील को उम्रकैद की सजा

पश्चिमी यूपी के कई जिलों की सीटों पर रालोद की नजर

दरअसल शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों की सीटों पर रालोद की नजर है। यह वो सीटें हैं जहां रालोद ने पहले या तो जीत हासिल की थी या फिर दूसरे स्थान पर रहा था। हाथरस की सादाबाद सीट भी रालोद ने जीती थी। अब भाजपा के कई जनप्रतिनिधि पार्टी आलाकमान को यह समझाने में भी जुटे हैं कि रालोद के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में कोई खास लाभ नहीं हुआ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।