UP Panchayat elections will pave the way for assembly victory, BJP state general secretary Dharmpal Singh said यूपी पंचायत चुनाव से निकलेगा विधानसभा जीत का रास्ता, बीजेपी प्रदेश महामंत्री धर्मपाल बोले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव से निकलेगा विधानसभा जीत का रास्ता, बीजेपी प्रदेश महामंत्री धर्मपाल बोले

भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने क्षेत्र, जिला, आयोजन समिति,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्षों, आईटी सेल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। धर्मपाल ने कहा कि यूपी पंचायत और एमएलसी चुनाव से  विधानसभा जीत का रास्ता निकलेगा।

Wed, 20 Aug 2025 08:09 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पंचायत चुनाव से निकलेगा विधानसभा जीत का रास्ता, बीजेपी प्रदेश महामंत्री धर्मपाल बोले

भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने क्षेत्र, जिला, आयोजन समिति,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्षों, आईटी सेल के प्रतिनिधियों संग बैठक करके अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की। हर एक से कहा कि जल्द ही यूपी पंचायत और स्नातक एमएलसी के चुनाव होंगे। इन्हीं चुनाव के नतीजों से होकर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की जीत का रास्ता निकलेगा। इस कारण हर कोई गिला-शिकवा भुला पार्टी मिशन-2027 में कमल खिलाने को जुट जाएं। क्षेत्र,जिला और अन्य अनुसूचित,पिछड़े मोर्चों संग समन्वय बना पगडंडी से गुजरकर हर मतदाता तक पहुंचे। पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों को पहुंचाएं। इस अभियान को अपना मान करें तो अबकी बार पंचायत, स्नातक एमएलसी चुनाव में जीजान से जुट जाएं। जिलाध्यक्षों की क्लास लगाते हुए कहा कि अभी तक मंडल घोषित नहीं हुए हैं। समन्वय बना बचे मंडल घोषित करें। क्षेत्रीय दफ्तर परिसर में पौधरोपण के बाद विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मतदाता सूची को लेकर जो विपक्षी भ्रम फैला रहे हैं। सतर्कता से इससे बचकर आमजनों तक सच्चाई पहुंचाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 लोगों पर रेप और SC/ST के फर्जी मुकदमे कराने वाले वकील को उम्रकैद की सजा

मंगलवार को दोपहर बाद क्षेत्रीय दफ्तर में पार्टीजनों से कहा कि एक-एक मतदाता तक पहुंचकर जो लोग मतदाता सूची में नहीं हैं उन्हें मतदाता बनवाएं। कहा कि सपा और कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जनता के बीच झूठ व भ्रम फैलाने में जुटे हैं। इसका सजगता और सत्य के साथ देना होगा। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से पूर्ण मोदी योगी सरकार की उपलब्धियां हैं। यूपी भयमुक्त सशक्त कानून-व्यवस्था की गारंटी बन चुका है। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल तो संचालन क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने किया। यहां देवेश कोरी,अनीता गुप्त, नरेंद्र तिवारी,अनिल यादव,आनंद सिंह,पवन प्रताप सिंह,सुनील तिवारी,अनूप अवस्थी,आनंद राजपाल,जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित,शिवराम सिंह सहित अपेक्षित लोग रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।