Priya Saroj became emotional as soon as she wore ring cricketer Rinku Singh consoled MP MP was seen hiding her tears सगाई की अंगूठी पहनते ही छलकी प्रिया सरोज आंखें, आंसू छिपाती सांसद को रिंकू सिंह ने संभाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सगाई की अंगूठी पहनते ही छलकी प्रिया सरोज आंखें, आंसू छिपाती सांसद को रिंकू सिंह ने संभाला

अलीगढ़ के रहने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई। लखनऊ के द सेंटम होटल में सेरेमनी का आयोजन किया गया। रिंग सेरेमनी में भी राजनीति और खेल जगत से जुड़े कई लोग पहुंचे थे।

Sun, 8 June 2025 03:32 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
सगाई की अंगूठी पहनते ही छलकी प्रिया सरोज आंखें, आंसू छिपाती सांसद को रिंकू सिंह ने संभाला

अलीगढ़ के रहने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई। लखनऊ के द सेंटम होटल में सेरेमनी का आयोजन किया गया। दोनों की रिंग सेरेमनी में राजनीति और खेल जगत से जुड़े कई लोग पहुंचे थे। रिंकू सिंह और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल पहुंचे। इसके बाद रिंग सेरेमनी की रस्म शुरू की गई। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। स्टेज पर जैसे ही रिंकू सिंह ने अपनी मंगेतर प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाई तो वह भावुक हो गईं। उनकी आंख से खुशी के आंसू निकल आए। सांसद प्रिया सरेाज काफी देर तक अपने आंसुओ को छिपाती नजर आईं। रिंग सेरेमनी के दौरान भावुक हुईं प्रिया सरोज को रिंकू सिंह संभालते दिखे। रिंग सेरेमनी के बाद फोटो खिंचवाने का दौर शुरू हो गया तो एक के बाद एक सभी लोग स्टेज पर पहुंचे और सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ फोटो खिंचवाई।

सांसद ने पहना पिंक लहंगा तो क्रिकेटर व्हाइट शेरवानी में दिखे

अपनी रिंग सेरेमनी में सांसद प्रिया सरोज ने पिंक लहंगा पहना था। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। क्रिकेटर रिंकू सिंह ने व्हाइट शेरवानी पहन रखी थी। जैसे ही रिंग सेरेमनी के दौरान जब सांसद और क्रिकेटर स्टेज पर पहुंचे तो बैकग्राउंट में शाहरुख खान की फिल्म डंकी का गाना बजाया गया। सूत्रों के अनुसार सांसद प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता से मंगाई गई डिजाइनर रिंह पहनाई तो वहीं रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज के लिए मुंबई से डिजाइनर रिंग मंगाई थी। दोनों अंगूठियों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई, अखिलेश, जया समेत पहुंचीं कई हस्तियां

अखिलेश, जया बच्चन और डिंपल समेत पहुंचे कई दिग्गज

लखनऊ के होटल में आयोजित सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सेरेमनी में कई दिग्गज पहुंचे थे। इनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, समेत 20 सांसद शामिल हुए थे। सभी ने दोनों जोड़ों को बधाई दी। इसके अलावा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला और प्रवीण कुमार भी रिंग सेरेमनी में पहुंचे।

खाने में क्या-क्या था शामिल

रिंकू और प्रिया सरोज की सगाई में शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई थी। मेन्यू में ज्यादा अवधी खाने को शामिल किया गया था। वेलकम ड्रिंक में कुहाड़ा, स्टार्टर में यूरोपियन, चाइनीज, एशियन और इंडियन वंजय भी थे। इसके अलावा मेन कोर्स में मलाई कोफ्ता, कढ़ाई पनीर, मिक्स वेज, मंचूरियन, स्प्रिंग रोल और नूडल्स भी शामिल था। इसके अलावा बंगाली रसगुला, काजू पनीर रोल, पनीर टिक्का और मटर मलाई की भी व्यवस्था की गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।