After wife death married sali and was strangled to death बीवी की मौत के बाद साली से रचाई शादी, चार साल बाद गला दबाकर कर दी हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बीवी की मौत के बाद साली से रचाई शादी, चार साल बाद गला दबाकर कर दी हत्या

एटा में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Sun, 1 June 2025 10:20 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, एटा
share
बीवी की मौत के बाद साली से रचाई शादी, चार साल बाद गला दबाकर कर दी हत्या

यूपी के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांव नगला डांडा में एक विवाहिता का शव कमरे में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका पांच माह के गर्भ से भी थी। वहीं, मामले में पिता ने आरोपी ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर दी है।

जैथरा थाना क्षेत्र स्थित नगला डांडा गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला चोहटटा निवासी विनोद उर्फ मुन्नालाल की 21 वर्षीय बेटी काजल के रूप में हुई है। काजल पांच माह की गर्भवती थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और जांच शुरू कर दी है।

बीवी की मौत के बाद साली से की थी शादी

काजल की शादी लॉकडाउन के दौरान वर्ष 2019 में उपेंद्र से हुई थी। उपेंद्र की पहली शादी काजल की बड़ी बहन से हुई थी, जिससे उसे तीन बच्चे हैं। साल 2018 में पहली पत्नी की मौत के बाद, बच्चों की देखभाल को देखते हुए परिजनों ने छोटी बेटी काजल की शादी उपेंद्र से कर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 साल के प्रेमी संग फरार हुई सास, जाते-जाते चार बहुओं के गहने भी समेटकर ले गई

पहले भी लग चुके हैं उत्पीड़न के आरोप

मायकेवालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उपेंद्र और उसके ससुरालीजन काजल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि काजल की मौत हो गई है। जब वह ससुराल पहुंचे तो बेटी का शव कमरे में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवक को घोंपा चाकू, प्राइवेट पार्ट पर भी हमला, मर्डर मिस्ट्री में उलझी पुलिस

पहली पत्नी की हत्या का आरोप

मायके वालों ने आरोप लगाया कि कि पहली बेटी की भी आरोपी दामाद ने हत्या की थी। बिजली से करंट लगने से मौत होने की झूठी सूचना दे दी थी। उस समय मृतका के परिजनों ने आरोपी की बात का विश्वास भी कर लिया था। आरोप है कि पहली बेटी की भी ससुरालीजनों ने मिलकर हत्या की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।