Reel creator brutally beaten kidnapped and thrown from car in Gorakhpur गोरखपुर में बदमाशों ने रील क्रिएटर की बेरहमी से की पिटाई, अगवा कर गाड़ी से फेंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर में बदमाशों ने रील क्रिएटर की बेरहमी से की पिटाई, अगवा कर गाड़ी से फेंका

गोरखपुर के नौका विहार में चाय पी रहे एक रील क्रिएटर को महराजगंज से आए छह युवकों ने बेरहमी से पीटने के बाद कार से अगवा कर लिया। युवक का मोबाइल चेक करने के बाद उसे 30 किमी बाद चलती गाड़ी से फेंक दिया। जांच में पता चला है कि एक युवती लापता थी। युवक को उसका ब्वॉयफ्रेंड होने का शक था।

Sat, 31 Jan 2026 06:06 AMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
गोरखपुर में बदमाशों ने रील क्रिएटर की बेरहमी से की पिटाई, अगवा कर गाड़ी से फेंका

यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रामगढ़ताल क्षेत्र के नौका विहार में चाय पी रहे एक रील क्रिएटर को महराजगंज से आए छह युवकों ने बेरहमी से पीटने के बाद कार से अगवा कर लिया। युवक का मोबाइल चेक करने के बाद उसे 30 किमी बाद चलती गाड़ी से फेंक दिया। बालू पर गिरने से युवक की जान बच गई। युवक की मां की सूचना पर पुलिस ने आधी रात मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर युवक को बरामद कर लिया। छह युवकों को भी हिरासत में लिया गया है।

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जाफरा बाजार के रहने वाले शाहिद कुरैशी रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है। 29 जनवरी की रात 9 बजे वह नौकायन घूमने गया था। वह एक दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियों से उतरे करीब छह युवक उसके पास पहुंचे और जबरन कुर्सी से उठाकर भगाने लगे। आरोपियों ने पिटाई के बाद जबरन गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में उसे पीटते रहे। मोबाइल चेक करने के बाद महराजगंज रोड पर भटहट से आगे उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को बालू पर पड़ा पाया। शाहिद के साथ नौकायन आए उसके दोस्त ने घटना की जानकारी उसकी मांग को दी। मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक का मोबाइल ट्रेस कर आधी रात में उसे सुरक्षित बरामद कर लिया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असली बाप के हो तो मर जाओ...चाची के ताने से आहत भाई-बहन ने जहर खाकर की आत्महत्या

युवती की तलाश में आए थे

पुलिस की जांच में पता चला है कि महराजगंज की एक युवती लापता है। उसकी लोकेशन नौका विहार के आसपास मिल रही थी। उसी युवती की तलाश में आरोपी वहां पहुंचे थे और शाहिद को उसका ब्वॉयफ्रेंड होने के शक पर अगवा कर लिया था। इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि अपहरण के मामले में केस दर्ज कर छह युवकों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी महराजगंज के निवासी हैं। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।