Ravi Yadav who had absconded after killing groom in wedding procession was killed in encounter Jaunpur police बारात में दूल्हे की हत्या कर फरार रवि यादव एनकाउंटर में ढेर, जौनपुर पुलिस ने मार गिराया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बारात में दूल्हे की हत्या कर फरार रवि यादव एनकाउंटर में ढेर, जौनपुर पुलिस ने मार गिराया

जौनपुर में दूल्हे की बारात में घुसकर हत्या करने वाला रवि यादव मार गिराया गया है। पुलिस ने रविवार की देर रात रवि को एनकाउंटर में मार गिराया। उसके दो साथी अब भी फरार हैं। 

Mon, 25 May 2026 09:03 AMYogesh Yadav जौनपुर, कार्यालय संवददाता
share
बारात में दूल्हे की हत्या कर फरार रवि यादव एनकाउंटर में ढेर, जौनपुर पुलिस ने मार गिराया

यूपी के जौनपुर में बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड के तीन इनामी बदमाशों में से एक रवि यादव को पुलिस ने रविवार की रात करीब पौने तीन बजे एनकाउंटरमें मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में भी गोली लगी है। खेतासराय थाना क्षेत्र के रानी की मोड़ के पास पुलिस और शातिर रवि यादव के बीच मुठभेड़ हुई।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 22 वर्षीय दूल्हे आजाद हिंद की एक मई को खेतासराय थाना क्षेत्र में बारात में ही घुसकर बादशाही के पास हत्या कर दी गई थी। बारात में घुसकर वारदात से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। कार सवार दूल्हे को बाइक से आए तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया था। परिजनों ने दुल्हन के रिश्तेदार रवि यादव समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया गया कि रवि दुल्हन का ही दूर का रिश्तेदार था और इस शादी से नाराज था। इस मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। फरार होने पर तीनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक और दूल्हे पर बारात में घुसकर जानलेवा हमला, बचाने में भाई और भांजी भी घायल

घटना के बाद आरोपियों को शरण देने और घटना में मदद करने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर सहित 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दूल्हे आजाद के परिजन लगातार पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगा रहे थे। उसकी बहन सौम्य एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रही थी। इसी बीच रविवार की रात में पुलिस को रवि यादव के रानी की मोड़ के पास मौजूदगी की जानकारी मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतीक की तेरहवीं आज, कार्ड में अपर्णा संग अखिलेश समेत मुलायम परिवार के कई नाम

पुलिस ने रवि की घेरेबंदी की और गिरफ्तारी की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। रवि की एक गोली लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में लगी है। एक गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी लगी। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की तो रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रवि के साथ फरार दो अन्य आरोपियों प्रदीप बिंद और भोले राजभर की तलाश चल रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार एनकाउंटर के दौरान रवि का एक साथी भी उसके साथ मौजूद था। वह फरार हो गया है। गोली से घायल थानेदार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर-घर बिजली चेकिंग की तैयारी, हाहाकार के बीच ऐक्शन में अफसर, बताया- क्यों संकट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।