Shooting Incident in Rampur Youth Shot While Riding Bike रामपुर में बाइक सवार युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, Rampur Hindi News - Hindustan
More

रामपुर में बाइक सवार युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Rampur News - शाहबाद। घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह जख्मी हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफ

Wed, 27 May 2026 02:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share
रामपुर में बाइक सवार युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में राम-रहीम पुल पर मंगलवार रात बाइक सवार युवक को गोली मार दी। युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया। गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया है। उधर, जानकारी होते ही एसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीच रास्ते में रोककर युवक पर बोला जानलेवा हमला, हालत गंभीर

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिलक निब्बी सिंह गांव निवासी सत्यवीर अपने दो साथियों कैलाश व सुमित के साथ मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक से कहीं जा रहे था। जैसे ही वह बाइक से राम रहीम पुल पर पहुंचा तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने पीछे बैठे सत्यवीर को गोली मार दी। गोली लगते ही पुल पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पुल पर जाम लग गया। इस बीच घायल को उसके साथी आनन-फानन में अस्पताल ले गए। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना। हालांकि, पुलिस की जांच में अभी तक सामने आ रहा है कि रंजिशन गोली मारी गई है।सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि राम रहीमपुर पर एक बाइक सवारी युवक के गोली मारी गई है घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।