बीच रास्ते में रोककर युवक पर बोला जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Meerut News - छबड़िया गांव में सोमवार रात कुछ युवकों ने बाइक सवार युवक को बीच रास्ते में रोककर बुरी तरह पीटा। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया। युवक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किए जाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देर रात छबड़िया गांव में हुई घटना घायल युवक को जिला अस्पताल किया गया रैफर
सरधना, संवाददाता।
घटना का विवरण
छबड़िया गांव में सोमवार देर रात कुछ युवकों ने एक बाइक सवार युवक केा बीच रास्ते में रोककर बुरी तरह पीटा। चीख पुकार सुनकर राहगीर वहां रुके तो आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। युवक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किए जाने की बात कहते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
आरोपियों द्वारा हमला
आजाद नगर निवासी समीर पुत्र अलीहसन ने बताया कि वह सोमवार रात अपने दोस्त आयुष शर्मा को बाइक से छबड़िया गांव छोड़ने गया था। दोस्त को छोड़कर वापस लौटते समय जैसे ही वह गांव के बाहरी छोर पर गुरुद्वारे के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उन युवकों ने उससे बीते दिनों सरधना-बिनौली रोड पर हुई मारपीट की वीडियो दिखाने को कहा। समीर ने इस तरह का कोई वीडियो न होने की बात कही। जिसपर आरोपी भड़क गए और उन्होंने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियार से भी वार किया गया। शोर सुनकर राहगीर उसे बचाने के लिए रुक गए। जिसके बाद आरोपी युवक उसके जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल समीर को परिजन थाने लेकर पहुंचे। जहां से पुलिस ने से सीएचसी में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वान दिया। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी。
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन