राम मंदिर ध्वजारोहण: अयोध्या हाईवे पर आज रात से 69 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन; जानें प्लान
अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा देशभर के संत-महात्मा, उद्योगपति, राजनैतिक दल और अन्य प्रतिष्ठित लोग जुटेंगे। ऐसे में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की दृष्टि से 23 नवंबर की रात 11 बजे से डायवर्जन किया जा रहा है।

Flag hoisting at Ram temple : अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह के मद्देनजर रविवार की रात 11 बजे से बस्ती-अयोध्या हाईवे पर डायवर्जन प्रभावी कर दिया जाएगा। आगामी 26 नवंबर की रात आठ बजे तक अथवा भीड़ छंटने तक तक अयोध्या की तरफ भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर चार पहिया वाहनों को भी अल्प अवधि के लिए डायवर्ट किया जा सकता है। आवश्यक सेवा वाले वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा देशभर के संत-महात्मा, उद्योगपति, राजनीतिक दलों के नेता और अन्य प्रतिष्ठित लोग जुटेंगे। ऐसे में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की दृष्टि से 23 नवंबर की रात 11 बजे से डायवर्जन किया जा रहा है। बस्ती के एसपी अभिनंदन ने बताया कि डायवर्जन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। सभी डायवर्जन प्वांट पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर छोटे/हल्के चार पहिया वाहनों को भी कुछ समय के लिए तत्काल डायवर्ट किया जा सकता है। अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में जिले से भी फोर्स लगाई गई है। अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में बस्ती से भी फोर्स लगाई गई है।
इन मार्गों से डायवर्ट किए जाएंगे वाहन
पुलिस प्रशासन स्तर से डायवर्जन रूट का निर्धारण कर दिया गया है। इसके अनुसार जनपद गोरखपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुशीनगर, देवरिया और बिहार से आने वाले वाहन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य को जाएंगे। गोरखपुर की तरफ से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन दुर्गा मन्दिर मगहर से घघसरा-नन्दौर होते हुए बांसी-उतरौला-गोण्डा-बाराबंकी के रास्ते रवाना होंगे। जो वाहन वाया अम्बेडकरनगर लखनऊ जाना चाहते है, वे बिड़हरघाट, धनघटा होते हुए अम्बेडकरनगर से आगे जाएंगे।
संतकबीरनगर से आने वाले वाहनों को टेमा रहमत से सेमरियावा होते हुए बांसी और गौरा चौराहा, रुधौली, बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, गोण्डा, बाराबंकी होते हुए लखनऊ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। डुमरियागंज की तरफ से आने वाले वाहनों को बस्ती जनपद में चैनपुरवा, पॉलिटेक्निक से संतकबीरनगर होते हुए आगे भेजा जाएगा। जनपद बस्ती से सभी वाहन लोलपुर से कटरा लकड़मंडी, गोण्डा, बाराबंकी होते हुए आगे जाएंगे।




साइन इन