फूल बरसा कर करेंगे PM मोदी का स्वागत, राम मंदिर ध्वजारोहण पर बोले बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार
इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या गंगा जमुनी तहजीब का शहर है। यहां जो भी श्रद्धालु आता है हम उनका तहे दिल से खैरमकदम करते हैं। ध्वजारोहण कार्यक्रम का उन्हें भी आमंत्रण पत्र मिला है। उन्हें इस कार्यक्रम में बुलाये जाने की बहुत खुशी है। मंदिर बनकर तैयार है। 25 नवम्बर को ध्वजारोहण होने जा रहे हैं।
श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर के शिखर पर 25 नवम्बर को ध्वजारोहण होगा। ध्वजारोहण करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी को भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में आने का निमंत्रण ट्रस्ट की ओर से भेजा गया है। अंसारी आमंत्रण पत्र प्राप्त होने से बहुत खुश हैं।
बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व मुद्दई स्व.हाशिम अंसारी के पुत्र इकबाल अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री का अयोध्या की धरती पर पुष्प वर्षा करके स्वागत करेंगे। इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या गंगा जमुनी तहजीब का शहर है। यहां जो भी श्रद्धालु आता है हम उनका तहे दिल से खैरमकदम करते हैं। उन्होंने कहा कि वह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी जाने का उन्हें आमंत्रण पत्र मिला है। उन्हें इस कार्यक्रम में बुलाये जाने की बहुत खुशी है। मंदिर बनकर तैयार है। 25 नवम्बर को ध्वजारोहण होने जा रहे हैं।
दर्शनपूजन करने आ रहे हैं। लोग खुश हैं। प्रधानमंत्री के हाथों स्वयं होने जा रहे हैं। हमको भी बुलावा आया है, हम भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होकर अयोध्या में हिन्दू-मुस्लिम एकता और सौहार्द का संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। वह स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करेंगे।
पीएम के वास्ते सज रहे रामनगरी के रास्ते
25 नवम्बर को श्रीराम जन्मभूमि पर तैयार राममंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी द्वारा ध्वजारोहण किया जाना है। प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर नगर निगम ने वृहद कार्ययोजना बनायी है। पीएम के वास्ते रामनगरी के सभी प्रमुख रास्तों को फूल मालाओं से सजाया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर रंगाई पुताई करायी जाएगी। चित्रात्मक पेंटिंग करायी जायेगी। साफ सफाई का कार्य शुरू हो चुका है।
नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने बताया कि ध्वजारोहण के मद्देनजर प्राण प्रतिष्ठा की ही भांति तैयारी की जा रही है। नयाघाट से आरती घाट पर अस्थायी चेंजिंग रूम में दरवाजा स्टील प्लेटफार्म व अन्य मरम्मत कार्य होगा। नयाघाट से आरती घाट तक स्थायी चेंजिंग रूम की फर्श और दीवार में टाइल्स व दरवाजे तथा अन्य मरम्मत का काम होगा। टेढ़ी बाजार से उनवल बैरियर होते हुए रंग महल बैरियर तक नाली और पुलिया तथा पत्थर रखे जाएंगे। राम पैड़ी श्रवण आश्रम से रामदास किराना स्टोर तक सड़क व नाली सुधार कार्य होगा। लता चौक से पुराने गोंडा पुल तक साइड पटरी में सीसी तथा भजन संया स्थल रोड पर सुधार कार्य होगा। उनवल बैरियर से अमावा मंदिर तक साइड पटरी का सुधार होगा।
रामपथ लता चौक टेढ़ी बाजार, चूड़ामणि चौराहा, उदया चोराहा, साकेत पेट्रोल पंप चौराहा, सरयू अतिथि गृह के समीप सजावट होगी। अयोध्या धाम में विभिन्न स्थलों पर फूलों की सेल्फी प्वाइंट बनेंगे। अतिथियों के आवागमन मार्ग पर रंगाई पुताई हो रही। नाका सुलतानपुर अंडरपास महोबरा अंडर व अन्य स्थलों पर चित्रात्मक पेंटिंग करायी जा रही है। इसके अलावा साफ सफाई कराई जा रही है। दरेसी व पेड़ों की छंटाई का कार्य हो रहा है। सभी 28 नलकूप चालू किये गये हैं। खराब हैंडंपंपों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कराया जा रहा है। नगर में बनी छोटी टंकियों की सफाईव रंगा पुताई का कार्य कराया जा रहा है।




साइन इन