Rain begins in many parts of Uttar Pradesh, Purvanchal will experience thunderstorms on this day यूपी के कई हिस्सों में बूंदाबादी शुरू, पूर्वांचल में इस दिन होगी गरज-चमक के साथ बारिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के कई हिस्सों में बूंदाबादी शुरू, पूर्वांचल में इस दिन होगी गरज-चमक के साथ बारिश

यूपी में एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। सोमवार को कुछ हिस्सों में बूंदाबादी शुरू भी हो गई है। खासकर बुंदेलखंड में हल्की बारिश और बौछारें पड़ रही हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश में आ रहे चक्रवात के कारण पूर्वांचल में 29 से 31 अक्तूबर के बीच बारिश की संभावना है।

Mon, 27 Oct 2025 02:26 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के कई हिस्सों में बूंदाबादी शुरू, पूर्वांचल में इस दिन होगी गरज-चमक के साथ बारिश

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर बने संयुक्त प्रभाव के कारण बुंदेलखंड समेत उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को बादलों के जमावड़े के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम खुशगवार हो गया है। मौसम विभाग ने 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार जताये हैं। मौसम आंचलिक केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने अवदाब से पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली एक द्रोणिका अरब सागर से नमी को निचले क्षोभमंडल में खींच रही है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ, इन परिस्थितियों के कारण 27 अक्टूबर को बुंदेलखंड और उससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश या हल्की बौछारों पड़ेंगी।

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा अवदाब एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक देगा। इसके अवशेष धीरे-धीरे कमजोर होकर दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रभावित करेंगे। इससे 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलाहाबाद से प्रयाग, फैजाबाद से अयोध्या, मुस्तफाबाद होगा कबीर धाम, योगी का ऐलान

इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से अगले चार से पांच दिनों में राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान अपरिवर्तित रह सकता है या इसमें मामूली वृद्धि हो सकती है।

रविवार को मेरठ में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बरेली 15.3 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद 16 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर 16 डिग्री सेल्सियस और शाहजहांपुर 16.4 डिग्री सेल्सियस का स्थान रहा।गौरतलब है कि इस बार सितंबर अक्टूबर में कई जिलों में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है। इस वजह से ठंड भी ज्यादा और जल्द पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।