prisoner in bareilly jail committed suicide by hanging himself he was sentenced to life imprisonment in rape case बरेली जेल में कैदी ने अंगोछे से फांसी लगा कर ली खुदकुशी, नाबालिग से रेप मामले में हुई थी उम्रकैद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बरेली जेल में कैदी ने अंगोछे से फांसी लगा कर ली खुदकुशी, नाबालिग से रेप मामले में हुई थी उम्रकैद

वह बैरक के सामने बरामदे की छत में लगे एंगिल में अंगोछा का फंदा बनाकर लटक गया। जेल में बंद अन्य कैदियों ने यह देखकर शोर मचाया और उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर जेल प्रशासन के अधिकारी और इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

Fri, 18 July 2025 10:45 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, बरेली
share
बरेली जेल में कैदी ने अंगोछे से फांसी लगा कर ली खुदकुशी, नाबालिग से रेप मामले में हुई थी उम्रकैद

यूपी के बरेली के केंद्रीय कारागार इज्जतनगर में एक कैदी ने खुदकुशी कर ली। उसे नाबालिग से रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी ने बरामदे के एंगिल में अंगोछा का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लखीमपुर खीरी के गोला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले 31 वर्षीय कैदी मुकेश कुमार को दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 19 अक्तूबर 2022 को लखीमपुर खीरी जेल से उसे केंद्रीय कारागार भेजा गया था। तब से वह यहीं सजा काट रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस के हाथों मारा गया रेप के बाद हत्या का आरोपी, सुबह-सुबह एनकाउंटर

गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बैरक के सामने बरामदे की छत में लगे एंगिल में अंगोछा का फंदा बनाकर लटक गया। अन्य कैदियों ने यह देखकर शोर मचाया और उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर जेल प्रशासन के अधिकारी और इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दर्द से चीखता रहा मासूम, पिता को न आई दया; मौत होने तक सीने पर चढ़ा रहा

मानसिक रोग का हो रहा था इलाज

सेंट्रल जेल के जेलर नीरज कुमार ने बताया कि मुकेश मानसिक रोगी था। वर्ष 2023 से मानसिक चिकित्सकों के परामर्श से उपचार भी चल रहा था। गुरुवार सुबह दवा लेने के समय उसे बैरक से निकाला गया था और उसने नजर बचाकर पीछे जाकर खुदकुशी कर ली। ड्यूटी पर तैनात बंदीरक्षकों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।