Premanand Maharaj is very ill? Kelly Kunj Ashram provides update on viral video प्रेमानंद महाराज बहुत ज्यादा बीमार? वायरल वीडियो पर केली कुंज आश्रम ने दिया अपडेट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमानंद महाराज बहुत ज्यादा बीमार? वायरल वीडियो पर केली कुंज आश्रम ने दिया अपडेट

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा को स्वास्थ्य कारणों ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महाराज के दोनों हाथों में पट्टियां बंधी हैं। रोजाना डायलसिस की बात कही जा रही है। अब महाराज के केली कुंज आश्रम ने वीडियो को पुराना बताया है।

Wed, 8 Oct 2025 10:23 PMYogesh Yadav वृंदावन, हिन्दुस्तान संवाद
share
प्रेमानंद महाराज बहुत ज्यादा बीमार? वायरल वीडियो पर केली कुंज आश्रम ने दिया अपडेट

वृंदावन के सुविख्यात संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम की ओर से चार अक्तूबर को एक सूचना जारी की गई। इसमें भक्तों से अपील की गई कि महाराज जी का स्वास्थ्य ख़राब होने के चलते वह अनिश्चितकालीन समय के लिये रात्रिकालीन पदयात्रा नहीं करेंगे, इसलिए भक्त दर्शन करने के लिये रास्ते में खड़े न हों। इस सूचना के दो दिनों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें महाराज का स्वास्थ्य बहुत ख़राब बताकर हॉस्पिटल में भर्ती होने और रोज डायलिसिस की बात कही गई। इस वीडियो को लेकर खुद प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम की तरफ से अपडेट आया है।

आश्रम ने इस वीडियो को पुराना बताते हुए स्वास्थ्य बहुत ज्यादा खराब होने की बातों को अफवाह बताया है। बुधवार को खुद प्रेमानंद महाराज ने एकांतिक वार्ता किये जाने की जानकारी भक्तों को दी। आश्रम ने बताया कि पूर्व में जब प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ख़राब हुआ था तब उनको रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में इलाज के लिये लाया गया था। इस पुरानी फुटेज के आधार पर झूठ फैलाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमानंद से मिलने मथुरा पहुंचे 13 और 7 साल के बच्चे, परिवार को अपहरण की आशंका

अफवाह फैलने से भक्त विचलित हुए तो बुधवार को संत प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट किया। सोशल मीडिया अकाउंट भजन मार्ग पर वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने कहा कि वह तीन दिन से एकांतिक वार्ता कर रहे हैं। कहा कि कलयुग के प्रभाव के कारण झूठ का ज्यादा चलन बढ़ गया है। हर क्षेत्र में आदमी झूठ बोल रहा है, पता नहीं चलता कि आदमी सत्य बोलता कब है। अब मानना पड़ेगा झूठ को सत्य वरना, सत्य बोलना बड़ा कठिन होता चला जा रहा है। जहां सत्य पर विश्वास है वहां भी झूठ का प्रवेश हो रहा है, हमें लगता है कि झूठ से ज्यादातर बचना चाहिए।

पुलिस ने भी दी चेतावनी

पुलिस ने भी प्रेमानंद के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी है। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर कहा है कि संत प्रेमानंद महाराज स्वस्थ हैं। झूठी व निराधार सूचना न फैलायें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमानंद महाराज ने की गुरु शरणानंद की सेवा

गुरु शरणानंद महाराज बुधवार को संत प्रेमानंद महाराज के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। जब गुरु शरणानंद आश्रम में उनकी कुटिया में पहुंचे तो संत प्रेमानंद महाराज ने उनको दंडवत प्रणाम किया। शरणानंद महाराज को देख भावुक हुए संत ने उनको गले से लगाया। गुरु शरणानंद ने भी उनकी पीठ थपथपाई और गालों पर हाथ रख दुलार किया।

इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने उनको अपनी गद्दी पर बिठाया। उनके चरणों को धोया और अपने दुपट्टे से साफ कर माला अर्पित की। शिष्य धर्म का पालन करते हुए आरती उतारी। इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने गुरु शरणानंद महाराज से कहा कि उनका दिल कितना आल्हादित हैं, बता नहीं सकते। सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि सेवा करने का यह सौभाग्य मिल सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।