पछुवा हवाएं बनेंगी लू,अब बढ़ेगी गर्मी
Gonda News - गोण्डा में हाल ही में बेमौसम बारिश और गर्मी से राहत के बाद तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। पश्चिमी दिशा से शुष्क हवाएं चल रही हैं जो लू जैसी स्थिति उत्पन्न कर सकती हैं। तापमान बढ़ने से गेहूं की कटाई में आसानी होगी, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग लगने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

गोण्डा, संवाददाता। बीते दिनों बेमौसम बारिश और गर्मी से राहत के बाद इस सप्ताह से तापमान में वृद्धि होने लगेगी। पश्चिम की दिशा से चल रही शुष्क हवाएं धीरे-धीरे लू की तरह महसूस होने लगेगी। जिसके साथ ही रात के तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। सोमवार को अधिकतम पमान तापमान 37.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री तथा दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान चली पछुवा हवाओं के असर से मौसम विभाग ने इस सप्ताह मौसम के साफ व शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को एक नया पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर दाखिल हुआ है।
लेकिन इसका असर सिर्फ ऊंचे पहाड़ों तक ही सीमित रह सकता है। इसके अलावा 15 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दाखिल हो रहा है। इसके भी कमजोर होने की संभावनाएं हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने इस सप्ताह मण्डल के सभी जिलों में प्री-मानसून की गतिविधियां नहीं होने की संभावना जताई है।मौसम मददगार-तेज हुई गेहूं कटाई : बीते 24 घंटों में तापमान में वृद्धि और पछुवा हवाओं के सुखेपन ने किसानों के लिए गेहूं की कटाई-मड़ाई की राह आसान बना दी है। अनुमान अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ेंगे। तापमान बढ़ने से गेंहू की फसल की कटाई-मड़ाई के कामों में आसानी होगी। अलबत्ता तेज हवाओं के असर से खेतों-खलिहानों में आग लगने की घटनाओं की संभावना भी बढेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन