Modi and Yogi s Call for Fuel Savings Sparks Action Among District Officials मंडलायुक्त-डीएम ने छोड़ा एस्कार्ट, एक कार से किया भ्रमण, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

मंडलायुक्त-डीएम ने छोड़ा एस्कार्ट, एक कार से किया भ्रमण

Prayagraj News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेट्रोल व डीजल बचाने की अपील के बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने सुविधाओं में कटौती की। अधिकारी एक ही वाहन से कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों ने भी साझा यात्रा करने का निर्णय लिया। इससे पेट्रोल और डीजल की बचत होगी और काम में भी आसानी होगी।

Wed, 13 May 2026 06:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
मंडलायुक्त-डीएम ने छोड़ा एस्कार्ट, एक कार से किया भ्रमण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेट्रोल व डीजल बचाने की नसीहत के बाद जिले के प्रशासनिक अफसरों व कर्मचारियों ने भी सुविधाओं में कटौती कर दी है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा बुधवार को जब अपने कार्यालय पहुंचे तो एस्कार्ट नहीं था। दोनों अफसर के अर्दली व गनर उसी वाहन में थे। इस बीच विकास भवन के अफसरों ने भी तत्परता दिखाई। जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा और डीसी मनरेगा गुलाब चंद्र दोपहर भ्रमण को एक ही वाहन से निकले। इजरायल-अमेरिका व ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच गहराते तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों नागरिकों से अपील की थी कि वो पेट्रेल व डीजल की बचत करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम-सीएम के आह्वान पर निजी गाड़ी की बजाय ई-रिक्शा से मुख्यालय पहुंचे विधायक

जिसके बाद जिले में इसका असर दिखाई दिया। बुधवार को कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने भी इस पर निर्णय लिया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों ने भी यह तय किया है कि अब एक मोहल्ले में चार से पांच कर्मचारी होने पर एक ही कार से आया जाएगा। एक-एक सप्ताह सबकी जिम्मेदारी होगी। वहीं, मोटर साइकिल पर भी एक मोहल्ले से दो कर्मचारी आने पर एक ही बाइक का इस्तेमाल होगा। वहीं, 42 कर्मचारियों ने संघ को साइकिल से आने पर सहमति जताई। सभी का कहना है कि इससे पेट्रोल व डीजल की बचत होगी और काम भी आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए विधानसभा समितियों का भ्रमण स्थगित,स्पीकर महाना के निर्देश पर आदेश जारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद भी सरकार विभागों में नहीं किए वाहन कम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।