इस बार नहीं उठेगा बड़ा ताजिया
Prayagraj News - प्रयागराज में बड़ा ताजिया मोहर्रम कमेटी की बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष 9वीं और 10वीं मोहर्रम को बड़ा ताजिया नहीं उठाया जाएगा। इसके बजाय इमामबाड़ा में धार्मिक कार्य होंगे। मोहर्रम की चांद रात 17 या 18 जून को होगी।

प्रयागराज, संवाददाता। बड़ा ताजिया मोहर्रम कमेटी की गुरुवार को बैठक हुई जिसमें मोहर्रम की 9वीं और 10वीं को बड़ा ताजिया नहीं उठाने का निर्णय लिया गया। कमेटी के अध्यक्ष रेहान खान के अनुसार मोहर्रम पर इस बार सड़क पर बड़ा ताजिया का जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा। बल्कि इमामबाड़ा में नियाज, फातेहा व जियारत होगी। कमेटी के सचिव इमरान खान के अनुसार मोहर्रम की 10वीं के दिन ताजिये का फूल एक गाड़ी में रख कर कर्बला में दफन किया जाएगा। कमेटी के अनुसार इससे पहले 2015 से 2017 तक दशहरा और मोहर्रम एक साथ पड़ने के कारण जुलूस नहीं निकाला गया था।
इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समुदाय के लोग मोहर्रम पर जगह-जगह ताजिया का जुलूस निकाला जाता है। इस बार मोहर्रम की चांद रात 17 या 18 जून को है। चांद दिखने के अगले दिन से मोहर्रम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर राहिल खान, सुहैल अहमद, फरहत खान मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन