Joint Meeting for Moharram Procession in Ranchi रांची में 27 को निकलेगा मोहर्रम का जुलूस, सेंट्रल कमेटी का विस्तार, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

रांची में 27 को निकलेगा मोहर्रम का जुलूस, सेंट्रल कमेटी का विस्तार

रांची सेंट्रल मोहर्रम कमेटी और डोरंडा सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की बैठक में 27 जून को मोहर्रम का जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें उपाध्यक्ष और सचिव भी शामिल हैं। सभी अखाड़ाधारियों को समय पर जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया।

Thu, 11 June 2026 05:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
रांची में 27 को निकलेगा मोहर्रम का जुलूस, सेंट्रल कमेटी का विस्तार

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची सेंट्रल मोहर्रम कमेटी और डोरंडा सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की संयुक्त बैठक मेन रोड स्थित कार्यालय में गुरुवार को हुई। मो. सईद की सरपरस्ती में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जून को रांची और डोरंडा के विभिन्न इलाकों से मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में सभी अखाड़ाधारियों को समय पर जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान रांची सेंट्रल मोहर्रम कमेटी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी और महासचिव अकीलुर्रहमान ने दूसरी सूची जारी की। इसके तहत मो. सज्जाद इदरीसी, खालिद उमर और परवेज आलम को कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं मो. माजिद आलम और अफरोज आलम को सचिव, जबकि इबरार गद्दी, उमर खान, फैसल गद्दी, एजाज गद्दी उर्फ राजू, मो. मोजाहिद और वसीम खान को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक में मो. महफूज आलम गद्दी, मो. महजूद, अतीकुर्रहमान गद्दी, मो. इस्लाम, आफताब आलम, अशरफ अंसारी, मुमताज गद्दी, मो. नौशाद, रिंकू, मौलाना मो. मुनीर, नसीमुल हक, हैदर गद्दी, राजू गद्दी, इमरान गद्दी, शादाब गद्दी, अफसर गद्दी, मुन्ना गद्दी, सज्जाद इदरीसी, मो. दानिश, नज्जू, मो. राशिद, मो. सरफराज, मो. तैय्यब, नवाब चिश्ती सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।