prayagraj lucknow bullet train delhi varanasi high speed rail corridor timeline लखनऊ से प्रयागराज सिर्फ 48 मिनट और सवा दो घंटे में दिल्ली; हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की तैयारी तेज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ से प्रयागराज सिर्फ 48 मिनट और सवा दो घंटे में दिल्ली; हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की तैयारी तेज

दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के तहत प्रयागराज से लखनऊ की दूरी मात्र 48 मिनट में तय होगी। रेल मंत्री द्वारा साझा की गई समय सारिणी के अनुसार, दिल्ली से लखनऊ का सफर सवा दो घंटे और अयोध्या का सफर पौने तीन घंटे का होगा।

Wed, 13 May 2026 06:21 AMYogesh Yadav प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता
share
लखनऊ से प्रयागराज सिर्फ 48 मिनट और सवा दो घंटे में दिल्ली; हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की तैयारी तेज

यूपी की राजधानी लखनऊ, संगम नगरी प्रयागराज, सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी जल्द ही देश के सबसे आधुनिक और तेज रेल नेटवर्क का हिस्सा बनने जा रहे हैं। दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल (HSR) कॉरिडोर पर काम की रफ्तार बढ़ने के साथ ही अब इन शहरों की दूरियां मिनटों में सिमटने वाली हैं। रेल मंत्रालय द्वारा साझा किए गए प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद प्रयागराज से लखनऊ का सफर मात्र 48 मिनट का रह जाएगा, जो वर्तमान में ट्रेन या सड़क मार्ग से 3 से 5 घंटे का समय लेता है। इसी तरह लखनऊ से दिल्ली सवा दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

दिल्ली और वाराणसी पहुंचना होगा बेहद आसान

प्रस्तावित कॉरिडोर न केवल लखनऊ, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली तक की पहुंच को भी क्रांतिकारी रूप से बदल देगा। वर्तमान में प्रयागराज से दिल्ली जाने में वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों से भी लगभग 7 घंटे लगते हैं, लेकिन हाईस्पीड ट्रेन के जरिए यह दूरी 3 घंटे से भी कम में तय की जा सकेगी। वहीं, दिल्ली से लखनऊ की यात्रा मात्र 2 घंटे 12 मिनट में पूरी होगी। धार्मिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण लखनऊ से अयोध्या की दूरी तो महज 35 मिनट की रह जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी के नए मंत्रियों के दफ्तर तय, आज आवंटन, जानिए कौन कहां आपसे मिलेंगे

प्रयागराज में रूट को लेकर मंथन जारी

प्रयागराज में बुलेट ट्रेन के रूट और स्टेशनों की जमीन को लेकर तकनीकी सर्वे जल्द शुरू होने वाला है। रेलवे के गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि हाईस्पीड कॉरिडोर का ट्रैक प्रयागराज जंक्शन के ऊपर से गुजरेगा या शहर के बाहरी हिस्से से। सूत्रों और तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, लखनऊ-वाराणसी रूट को फाफामऊ और भदोही के रास्ते ले जाना भौगोलिक रूप से अधिक व्यावहारिक माना जा रहा है। इसका मुख्य कारण शहर के भीतर घनी आबादी और जमीन अधिग्रहण की जटिलताएं हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) के आने के बाद ही लिया जाएगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार प्रस्तावित समय

प्रयागराज से लखनऊ: 48 मिनट

प्रयागराज से दिल्ली: करीब 3 घंटे

दिल्ली से लखनऊ: 2 घंटे 12 मिनट

दिल्ली से अयोध्या: 2 घंटे 47 मिनट

दिल्ली से वाराणसी: 3 घंटे 33 मिनट

लखनऊ से वाराणसी: 1 घंटा 21 मिनट

लखनऊ से अयोध्या: 35 मिनट

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना ब्याज पांच लाख लोन; मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का बदला नियम, यह करना जरूरी
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट विस्तार के बाद UP BJP की बारी, पंकज चौधरी की कमेटी में क्या तैयारी?

बदलेगी यूपी की अर्थव्यवस्था

हाईस्पीड रेल कॉरिडोर सिर्फ यात्रा का समय ही कम नहीं करेगा, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए 'ग्रोथ इंजन' साबित होगा। दिल्ली से वाराणसी के बीच पड़ने वाले शहरों मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज के बीच कनेक्टिविटी बढ़ने से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। विशेषकर संगम नगरी और राम नगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।