Appeal to Muslims to Vote for a Specific Party in Gujarat Civic Elections, Posters Put Up on Mosques गुजरात निकाय चुनाव में मुसलमानों से खास पार्टी को वोट देने की अपील, मस्जिदों पर लगे पोस्टर हुए वायरल, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात निकाय चुनाव में मुसलमानों से खास पार्टी को वोट देने की अपील, मस्जिदों पर लगे पोस्टर हुए वायरल

राज्य भर में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में रविवार 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। इन चुनावों में 9,992 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि मतगणना 28 अप्रैल को होगी।

Sun, 26 April 2026 01:13 AMSourabh Jain भाषा
share
गुजरात निकाय चुनाव में मुसलमानों से खास पार्टी को वोट देने की अपील, मस्जिदों पर लगे पोस्टर हुए वायरल

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों की पूर्व संध्या पर भावनगर में मुसलमानों से आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करने की अपील वाले पोस्टर शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस ने बताया कि खारगेट इलाके की नगीना मस्जिद समेत कुछ मस्जिदों की दीवारों पर कथित रूप से चस्पा किए गए इन पोस्टर को बाद में अज्ञात लोगों ने हटा दिया।

'AAP' ने इन पोस्टरों से खुद को अलग करते हुए कहा कि पार्टी लोगों को बांटने के तरीकों का समर्थन नहीं करती। भावनगर के पुलिस अधीक्षक नीतेश पांडे ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'कुछ मस्जिदों के बाहर कुछ पोस्टर देखे गए और हमें उनकी तस्वीरें एवं वीडियो भी मिले। हालांकि, जब तक प्रशासन ने जांच की तब तक पोस्टर फाड़ दिए गए थे। फिलहाल, हमें नहीं पता कि इन्हें किसने लगाया, किसने हटाया या इसके पीछे क्या मकसद था।'

'जो नहीं मानेगा, वह कौम को नुकसान पहुंचाया जाएगा'

'फतावा-ए-मिल्लत' शीर्षक वाले पोस्टरों में 'सभी विश्वासियों और सत्य की खोज करने वाले भाइयों' से एकजुट होकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया गया था। पोस्टर में लिखा था, 'जो कोई भी इस निर्णय को स्वीकार नहीं करेगा, वह समुदाय को होने वाले किसी भी तरह के नुकसान के लिए जिम्मेदार होगा।'

आज होगा मतदान, 28 को मतगणना

राज्य भर में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में रविवार 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। इन चुनावों में 9,992 उम्मीदवार मैदान में हैं। जमतगणना 28 अप्रैल को होगी।

पार्टी बोली- इन पोस्टर्स से हमारा कोई संबंध नहीं

'AAP' के राज्य महासचिव सागर रबारी ने कहा कि पार्टी का इन पोस्टर से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, 'गुजरात में AAP के नेता समझदार हैं और वे ऐसे बैनर की आड़ नहीं लेंगे, जो जनता में विभाजन को बढ़ावा देते हों।'

पार्टी बोली- हमारे फेसबुक व इंस्टा पेज गायब कर दिए

रबारी ने सत्ताधारी भाजपा पर AAP के सोशल मीडिया पेजों को ब्लॉक करने और इस तरह के पोस्टर से जुड़ी साजिश के जरिए पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी को मिल रहे समर्थन को बाधित करने के लिए पार्टी की गुजरात इकाई के 'फेसबुक' और 'इंस्टाग्राम' पर मौजूदा पेज ब्लॉक कर दिए गए।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।