स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों ने निकाली नारी शक्ति रैली
Pratapgarh-kunda News - मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के विद्यार्थियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता रैली निकाली। संगोष्ठी में अधिनियम के महत्व पर चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि यह अधिनियम संसद में महिलाओं के 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करेगा।
कुंडा, संवाददाता। मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालाकांकर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, एनसीसी के कैडेटों ने संयुक्त रुप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद हुई संगोष्ठी में नारी शक्ति वंदन पर चर्चा की गई। प्रो.प्राचार्य डॉ. शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि यह अधिनियम भारतीय समाज एवं राजनीति को और सशक्त बनाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में 33 प्रतिशत महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करता है। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य संसद के निम्न सदन अर्थात लोकसभा में महिलाओं के लिए लाए गए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के लिए लाए गए बिल पर जानकारी देना रहा।
इस मौके पर एनसीसी की अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. ज्योति गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के कार्यक्रमाधिकारी भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन