Posing as a Finland based relative fraudster woman of 2 lakh 47 thousand with a fake gift promise फिनलैंड वाला भाई बनकर किया WhatsApp कॉल, गहने-रुपये भेजने के नाम पर महिला से 2.47 लाख ठगे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फिनलैंड वाला भाई बनकर किया WhatsApp कॉल, गहने-रुपये भेजने के नाम पर महिला से 2.47 लाख ठगे

लखनऊ की एक महिला को विदेश से रिश्तेदारी का झांसा देकर ठगों ने 2.47 लाख रुपये का चूना लगा दिया। खुद को फिनलैंड से बोलने वाला चचेरा भाई बताकर जालसाज ने महिला को बहलाया और बेटियों के लिए गहने व विदेशी मुद्रा भेजने का लालच दिया।

Sat, 1 Nov 2025 04:24 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
फिनलैंड वाला भाई बनकर किया WhatsApp कॉल, गहने-रुपये भेजने के नाम पर महिला से 2.47 लाख ठगे

यूपी के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आलमबाग इलाके में खुद को फिनलैंड के रहने वाले चचेरा भाई बता कर एक जालसाज ने महिला को व्हाट्सऐप कॉल किया और उसकी बेटियों के लिए ढेर सारे गहने और विदेशी रुपये भेजने का झांसा दिया। गहने और विदेशी रुपये महाराष्ट्र के इंटरनेशनल एयर पोर्ट से छुड़ाने के नाम पर महिला से 2.47 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

आलमबाग के अर्जुननगर गली-2 की रहने वालीं नेहा वासवानी के मुताबिक 27 अक्टूबर को उनके पास एक व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नेहा चचेरा भाई बताया और कहा कि वह फिनलैंड से बोल रहा है। उसने ऐसी चिकनी-चुपड़ी बातें की, कि नेहा अनजान व्यक्ति को ही भाई समझ बैठीं। फोन करने वाले नेहा से कुछ ऐसी पारिवारिक बातें की, कि वह झांसे में आ गई और उसपर भरोसा कर बैठीं। फिर कॉल करने वाले ने कहा कि मैं आपकी दोनों बेटियों के लिए गहने और कुछ विदेशी रुपये भेज बतौर गिफ्ट भेज रहा हूं। गहने और रुपये महाराष्ट्र के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, इसके लिए एक कॉल आएगी।

कॉल करने वाले को घर का सही एड्रेस बताना है। इसके बाद उस अनजान व्यक्ति का फोन कट गया। कुछ देर बार नेहा के पास अर्चना नाम की महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि वह महाराष्ट्र के इंटरनेशनल एयर कारगो लाजिस्टिक सेंटर से बोल रही है। उसने फिनलैंड से भेजे गए पार्सल को कस्टम ड्यूटी, एंटी मनी लॉड्रिंग एक्ट चार्ज और भाड़ा देकर छुड़ाने के लिए चार खाते बताए। उन खातों पर नेहा से 2.47 लाख रुपये मंगा लिए। नेहा ने अपने दो बैंक खातों से यह रकम भेज दी। उसके बाद जालसाजों के मोबाइल बंद हो गए। मोबाइल बंद होने पर नेहा को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने फौरन पुलिस व साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। इंस्पेक्टर आलमबाग ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मासूम बच्चियों को शिकार बनाने वाले आरोपी को भीड़ ने दबोचा, सरेराह जमकर की धुलाई
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।