चार मासूम बच्चियों को शिकार बनाने वाले आरोपी को भीड़ ने दबोचा, सरेराह जमकर की धुलाई
मेरठ में घर पर आने वाली बच्चियों का यौन शोषण करने वाले आरोपी की जमकर पीटाई हो गई। आरोपी को लोगों ने अर्द्धनग्न हालत में बच्ची से अश्लीलता कर ते हुए पकड़ा था। आरोपी की पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाई। पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।

यूपी के मेरठ केलिसाड़ी गेट के समर गार्डन में घर पर आने वाली बच्चियों का यौन शोषण करने वाले आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा। आरोपी को लोगों ने अर्द्धनग्न हालत में बच्ची से अश्लीलता कर ते हुए पकड़ा था। आरोपी की पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाई। पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया। बच्चियों का मेडिकल भी कराया है।
समर गार्डन के रहने वाले 35 वर्षीय महबूब के घर कुछ बच्चे आते थे। इन बच्चों में 6 से 10 साल की बच्चियों का महबूब यौन शोषण कर रहा था। एक बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को लोगों ने आरोपी की घेराबंदी कर दी। बच्चे मकान में गए तो कुछ देर में भीड़ ने आरोपी के मकान पर धावा बोल दिया। अंदर आरोपी अर्द्धनग्न हालत में बच्ची के साथ अश्लीलता करता पकड़ा गया। आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया और जमकर पीटा। लोगों ने आरोप लगाया कि चार बच्चियों का यौन शोषण किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने तहरीर पर छेड़छाड़, यौन शोषण और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित बच्चियों का मेडिकल भी कराया है।
बचना है तो सच बता दो
भीड़ ने आरोपी की पिटाई करते हुए वीडियो बनाई। उससे जुर्म कबूल करने के लिए कहा गया। कुछ लोगों ने कहा बच्चियों का शोषण करने वाले आरोपी का गली में जुलूस निकाल दो। धमकी दी बचना है तो सारी बातें बता दे। इसके बाद आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की ये वीडियो पुलिस को दी गई हैं।
इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महबूब नामक आरोपित को बच्चियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के सामने पेश किया है। घटना की पुष्टि के लिए टीम को लगाया है।




साइन इन