police was stunned as soon as number entered for bike challan took this action on the spot चालान के लिए बाइक का नंबर डालते ही पुलिस रह गई दंग, ऑन द स्पॉट लिया ये ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चालान के लिए बाइक का नंबर डालते ही पुलिस रह गई दंग, ऑन द स्पॉट लिया ये ऐक्शन

ई चालान शुरू हो गये हैं लेकिन लोग इन पर ध्यान नहीं देते। चौराहों पर सीसीटीवी, ट्रैफिक पुलिस या एआरटीओ द्वारा फोटो खींचकर चालान कर दिये जाते हैं। लोग चालान कराकर आगे बढ़ जाते हैं। उन्हें जमा नहीं कराते। परिणाम यह होता है कि चालान बढ़ते जाते हैं।

Sun, 10 Aug 2025 09:51 AMAjay Singh संवाददाता, मथुरा
share
चालान के लिए बाइक का नंबर डालते ही पुलिस रह गई दंग, ऑन द स्पॉट लिया ये ऐक्शन

यूपी के मथुरा में एक बाइक के चालान के लिए नंबर डालते ही पुलिस दंग रह गई। बाइक पर पहले से इतने चालान पेंडिंग थे कि उनकी राशि बाइक की कुल कीमत के बराबर हो गई थी। बाइक की यह हकीकत सामने आने के बाद पुलिस ने ऑन द स्पॉट बाइक को चालान कर दिया। गाड़ी चला रहा शख्स पुलिस से अनुनय-विनय करता रह गया। पुलिस ने उसकी एक न सुनी और बाइक को सीज कर दिया। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर एक बाइक पर इतने सारे चालान पेंडिंग होने की वजह क्या हो सकती है?

ई चालान शुरू हो गये हैं लेकिन लोग इन पर ध्यान नहीं देते। कारण चौराहों पर सीसीटीवी, ट्रैफिक पुलिस या एआरटीओ द्वारा फोटो खींचकर चालान कर दिये जाते हैं और लोग चालान कराकर आगे बढ़ जाते हैं लेकिन उन्हें जमा नहीं कराते। परिणाम यह होता है कि चालान बढ़ते जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को हुआ, जब एक बाइक को रोकने पर पता चला कि लगभग बाइक कीमत के बराबर बाइक पर चालान हो चुके हैं। उस पर 1.03 लाख के चालान पेडिंग हैं। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है। इस बाइक पर इटावा का नंबर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए 4 अमृत भारत, छपरा-बाराबंकी रूट की ये ट्रेनें निरस्त

एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर शनिवार दोपहर कस्बा सुरीर में इलाका पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। थानाध्यक्ष सुरीर अभय शर्मा पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी नौहझील की ओर से आ रहे पैशन बाइक सवार युवक को रोककर उससे बाइक के कागजात मांगे तो वह मौके पर कागजात नहीं दिखा सका। बाइक पर इटावा के नंबर थे। पुलिस के अनुसार जब बाइक सवार से पूछताछ की तो उसने बताया कि इस बाइक को उसके भाई ने खरीदा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां गईं BJP नेता पर केस कराने वाली विषकन्याएं? बंधक हैं या फिर हो चुका है कत्ल

बाइक सवार द्वारा बाइक के कागजात न दिखाये जाने पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर उसका चालान किया तो पुलिस दंग रह गयी। चालान करने पर पता चला कि इस बाइक पर तो पहले से एक लाख तीन हजार रुपये के चालान पेंडिंग हैं। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है। गौरतलब है कि कई कंपनियों की एक बाइक की कीमत इस समय एक लाख रुपये के आसपास है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।