police officer kicked the motorcycle, knocking it over and behaved rudely towards passersby VIDEO: वर्दी की हनक में चूर दारोगा ने लात मारकर बाइक गिराई, राहगीरों से की अभद्रता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: वर्दी की हनक में चूर दारोगा ने लात मारकर बाइक गिराई, राहगीरों से की अभद्रता

बरेली में दारोगा की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल देवचरा बाजार में सीनियर सब इंस्पेक्टर ने राहगीरों से अभद्रता की और सड़क किनारे खड़ी बाइकों को लात मार दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसएसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया।

Fri, 24 Oct 2025 04:34 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
VIDEO: वर्दी की हनक में चूर दारोगा ने लात मारकर बाइक गिराई, राहगीरों से की अभद्रता

यूपी के बरेली में एक दारोगा द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बाजार में उसने बाइकों को लात मारी और लोगों के साथ दुर्व्यवाहर कर दिया। वहीं किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हे एसएसपी ने आरोपित दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए।

ये मामला भमौरा थाना क्षेत्र के देवचरा बाजार का है। जानकारी के मुताबिक भाई दूज के लिए बुधवार को बाजार में भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान सीनियर सब इंस्पेक्टर नरेंद्र राघव बाजार आए और राहगीरों को गाली देते हुए सड़क के किनारे खड़ी बाइकों को लात मारने लगे। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने जेल भेजने तक की धमकी दे डाली। वहीं, किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। उधर, मामले की जानकारी होने पर एसएसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए सीओ आंवला नितिन कुमार को विभागीय जांच के आदेश दिए। साथ ही दारोगा नरेंद्र राघव को लाइन हाजिर कर दिया।

इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि किसी भी तरह का गलत काम होने पर पुलिस दायरे में रहकर कार्रवाई करे लेकिन किसी भी हाल में बदसलूकी स्वीकार नहीं है। वहीं इसे लेकर एक्स (ट्वीटर) पर क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक उपनिरिक्षक द्वारा अमानवीय तरीके से बाइकों को हटाया जा रहा है। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच की गई है और उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। इसमें अनुशासनहीनता और अव्यवहारिक कार्यशैली के लिए उपनिरिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं मरता हूं तो भाजपा विधायक होंगे जिम्मेदार, युवक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल

रिश्वत लेते वीडियो सामने आने के बाद 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उधर, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने विभिन्न जिलों में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर रिश्वत लिये जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बुधवार को 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीजीपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सख्त और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिये। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी विभिन्न जिलों में वाहन चालकों से कथित तौर पर रिश्वत लेते दिखाई दे रहे थे। प्रारंभिक जांच के बाद चित्रकूट, बांदा और कौशांबी जिलों के 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।