व्यवस्था में बोझ बनने वालों से धरती माता को मिली मुक्ति, यूपी पुलिस के एनकाउंटर पर बोले सीएम योगी
पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी बोले-हमारी सरकार आने से पहले यूपी के हर जिले में दुर्दांत माफिया था। पैलर्स की सत्ता चलती थी। वह व्यवस्था को नहीं मानता था।

सीएम योगी ने कहा किसी भी उद्यमी की पहली प्राथमिकता सुरक्षा पहली सीढ़ी है। नई दिल्ली में आयोजित एचटी लीडरशिप समिट में सीएम योगी ने कहा, निवेश को लेकर यूपी में कई काम हुए। पहला इन्वेस्टर्स समिट के लिए हमारे औद्योगिक विकास के मंत्री सामने आए तो बताया कि यूपी में एक इन्वर्स्ट समिट करना चाहते हैं। मैंने रोड शो की तैयारी करो। पहले में दो हजार करोड़, तीसरे में पांच हजार करोड़। तीसरे में मैं गया तो सभी उद्यमियों से बात की। उस समय सभी डरे हुए थे, उन्होंने कहा था कि मैं कभी यूपी वापस नहीं आऊंगा। लेकिन यूपी में सुरक्षा माहौल बनने के बाद हमने उनको यूपी बुलाया। हमने जब पहला समिट किया था तो पांच हजार करोड़ का प्रस्ताव मिला था। 2023 में हुए समिट में 45 लाख करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें 15 लाख करोड़ पर काम शुरू हो गया है। ये यूपी में एक नया मील का पत्थर है, जो हमारी सरकार ने प्राप्त किया है।
यूपी में माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर किए गए एनकाउंटर के सवाल पर सीएम योगी ने कहा, जो लोग व्यवस्था में बोझ बने हुए हैं, उस बोझ से धरती माता को मुक्ति मिली है। यह मुक्ति धरती को ही नहीं, उनके स्वयं के बोझ से भी मुक्ति मिली है। इसलिए उस बोझ से उन्हें मुक्त किया जाता है। हमने कहा था यूपी में जीरो टॉलरेंस पर काम होगा। ये करके भी दिखाया। महिला सुरक्षा पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, हमने अपराधियों को चेताया था कि अगर बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया तो अगले चौराहे पर यमराज इंतजार कर रहा होगा टिकट काटने के लिए। देश के अंदर हर व्यक्ति न्याय चाहता है और समय से न्याय चाहता है। जिस भी रास्ते मिले, उसको मिलना चाहिए। उन अपराधियों को माफियाओं को हर हाल में सजा दिलाई जानी चाहिए।
माफिया कोई भी हो उसका हर हाल में रोका जाना चाहिए। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी बोले-हमारी सरकार आने से पहले यूपी के हर जिले में दुर्दांत माफिया था। पैलर्स की सत्ता चलती थी। वह व्यवस्था को नहीं मानता था। न्यायपालिका और कानून को नहीं मानता था। उका कानून में विश्वास नहीं था तो कानून उस पर क्यों विश्वास करेगा। उसकी भारी दूसरी है तो उसकी भाषा समझानी पढ़ेगी। मुझे प्रशंसा है उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो चुका है। अब उत्तर प्रदेश में माफिया ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज है। इन्फ्रास्टक्चर के लिए यूपी के अदंर 2017 तक एक्सप्रेस वे में यूपी की कहीं गिनती नहीं होती है। हमारी डेढ़ एक्सप्रेस-वे थी।
आज यूपी में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे
सीएम योगी ने कहा, आज यूपी में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे हैं। 2017 से पहले प्रदेश में केवल डेढ़ एक्सप्रेस थे। इसका मतलब भी सीएम योगी ने समझाया। उन्होंने कहा, लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस आधी थी। एक्सप्रेस को कंपलीट कररने के लिए हमने पैसा दिया। आज देश के अंदर एक्प्रेस वे में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 55 फीसदी है। 2017 में मुख्यमंत्री बनने पर यूपी में केवल लखनऊ और वाराणसी थे। गोरखपुर और आगरा आंशिक थे। आज यूपी में 16 एयरपोर्ट हैं। चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। कुछ दिन बाद नोएडा एयरपोर्ट भी शुरू हो जाएगा। देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क यूपी के पास है। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली-मेरठ के बीच चलने जा रही है। देश का पहला वाटर-वे यूपी के अंदर। यूपी के अंदर हर जिले को और यूपी के हर इंटरस्टेट कनेक्टिविटी से जेाड़ा गया है। यृपी के अंदर हर जिले को जोड़ा गया है। हाउसिंग के रूल को काफी सहूलियत दी है। आवासीय कॉलोनी लोगों को सस्ते घर मिल सके हैं इस पर भी काम किया है। कई ऐसे बिल्डर थे जो दशकों से लोगों से पैसा ले रखा था, लेकिन उनका मकान उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया था, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके मकान का कब्जा दिलवाया गया। आज अधिकतर बायर्स को उसके आवास मिल चुके हैं। हमने समस्या नहीं दी बल्कि समाधान पर फोकस किया। उत्तर प्रदेश में काफी बड़े पैमाने पर शहरीकरण हुआ है।
आधाी आबादी को मिलना चाहिए उसका अधिकार
महिला अधिकारों पर बात कर सीएम योगी ने कहा, आधी आबादी को उसका अधिकार मिलना चाहिए। सीएम योगी बोले-पीएम मोदी ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के साथ ही मातृ वंदना योजना और अलग-अलग सेंटर में समायोजित करते हुए नारी वंदन से प्रेरित होकर हमने बहुत सारे कदम बढ़ाए हैं। हमने बेटी की पढ़ाई से लेकर उसकी शादी तक के लिए इंतजाम किया है। स्नातक तक उसकी पढ़ाई फ्री हो उसकी व्यवस्था, शादी युक्त होने पर भी उसके लिए सहायता का इंतजाम किया। शादी के बाद अगर कोई नौकरी करना चाहती है तो उसके लिए कुछ जगहों पर स्पेशल व्यवस्था की है। आज यूपी पुलिस में महिलाओं के पदों की संख्या बढ़ी है। पहले महिलाओं की संख्या हजार थी, आज यूपी पुलिस में महिलाओं के लिए 44 हजार पद हैं। बेसिक शिक्षा में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। नर्सिंग पैरामेडिकल, पुलिस में भी उनके लिए रास्ते खोले गए। कुपोषित महिलाओं के लिए पहले माफिया हावी थे। महिलाओं को सुरक्षा मिल सके इसके लिए काम किया गया है। यूपी के नौजवानों के लिए महिलाओं की सुरक्षा और स्वाबलंबन के लिए किसानों की खुशहली के लिए, नागरिकों की पहचान बनाए रखने के लिए जो भी जरूरी होगा, जो भी सख्त कदम होंगे उसे अपनाया जाएगा।




साइन इन