PM Narendra Modi in UP Varanasi today Route Diversion for 6 hours Check Traffic Details पीएम मोदी आज आएंगे वाराणसी, 6 घंटे काशी के कई रास्ते बंद, देखें कहां-कहां रूट डायवर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी आज आएंगे वाराणसी, 6 घंटे काशी के कई रास्ते बंद, देखें कहां-कहां रूट डायवर्ट

यूपी के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए गुरुवार सुबह 9 से दिन में 3 बजे तक पुलिस लाइन से होटल ताज के रूट पर डायवर्जन रहेगा।

Thu, 11 Sep 2025 05:56 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
पीएम मोदी आज आएंगे वाराणसी, 6 घंटे काशी के कई रास्ते बंद, देखें कहां-कहां रूट डायवर्ट

यूपी के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए गुरुवार सुबह 9 से दिन में 3 बजे तक पुलिस लाइन से होटल ताज के रूट पर डायवर्जन रहेगा। यह वीवीआईपी के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान आधे घंटे पहले लागू होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर छह घंटे रहेगा यातायात प्रतिबंध

- खजुरी तिराहा से वाहन पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, खजुरी की तरफ डायवर्ट होंगे।

- कालीमाता मंदिर चौराहा एवं पांडेयपुर चौराहा से वाहन पुलिस लाइन नहीं जा सकेंगे, पांडेयपुर चौराहा से हुकुलगंज रोड या महाबीर मंदिर की ओर डायवर्ट होंगे।

- भोजूबीर तिराहा से अर्दली बाजार होते वाहन पुलिस लाइन की तरफ नहीं जा सकेंगे। गिलट बाजार की तरफ डायवर्ट होंगे।

- दैत्राबीर तिराहे से वाहन कचहरी की तरफ नहीं जा सकेंगे। भोजूबीर तिराहा की तरफ डायवर्ट होंगे।

- जेपी मेहता तिराहा से वाहन आंबेडकर चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। वे सेंट्रल जेल रोड तिराहा की तरफ डायवर्ट होंगे।

- जेएचवी मॉल तिराहा से वाहन आशियाना तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। कैंटोमेंट डायवर्ट होंगे।

- इंडिया होटल चौराहा से वाहन मिंट हाउस की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें कैंटोमेंट की तरफ मोड़ा जाएगा।

- नदेसर तिराहा से वाहन ताज होटल की तरफ नहीं जा सकेंगे। वे छावनी क्षेत्र से फुलवरिया की ओर जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काशी दौरे पर आ रहे पीएम मोदी के विरोध की धमकी के बाद अजय राय नजरबंद

रविदास घाट जाते समय चार घंटे की रोक

- नदेसर तिराहा से वाहन ताज होटल की तरफ नहीं जा सकेंगे। इंडिया होटल की तरफ डायवर्ट होंगे।

- इंडिया होटल चौराहा से वाहन मिंट हाउस की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- जेएचवी तिराहा से वाहन आशियाना तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- जेपी मेहता से वाहन आंबेडकर चौराहा नहीं जा सकेंगे। सेंट्रल जेल रोड की तरफ मोड़े जाएंगे।

- चुंगी तिराहा से वाहन सेंट्रल जेल रोड तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- लहरतारा से वाहन मंडुवाडीह नहीं जा सकेंगे। चांदपुर या कैंट मोड़े जाएंगे।

- चांदपुर या बौलिया से मंडुवाडीह की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।

- ककरमत्ता ओवरब्रिज के ऊपर वाहनों का आवागमन नहीं होगा।

- चितईपुर से भिखारीपुर जाने वाले वाहन अखरी अंडरपास मोड़े जाएंगे।

- रामनगर से वाहन सामने घाट पुल से होते मालवीय चौराहा नहीं जाएंगे।

- भगवानपुर मोड़ से मालवीय चौराहा और डाफी से भगवानपुर की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।

- पद्मश्री चौराहा से अस्सी घाट और बीएचयू ट्रामा सेंटर तिराहा से वाहन नगवां, मालवीय चौराहा नहीं जाएंगे। सामनेघाट पुल डायवर्ट होंगे।

- संकटमोचन तिराहा से वाहन रविदास चौराहा नहीं जा सकेंगे। गुरुधाम चौराहा की तरफ डायवर्ट होंगे।

कल धाम और एयरपोर्ट जाते समय पाबंदी

- नदेसर तिराहा से वाहन ताज होटल की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- इंडिया होटल से वाहन मिंट हाउस की तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- जेएचवी तिराहा से वाहन आशियाना तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- जेपी मेहता से वाहन को आंबेडकर चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- दैत्राबीर तिराहा से वाहन कचहरी चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- भोजूबीर से वाहन पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- कालीमाता मंदिर एवं पांडेयपुर चौराहा से वाहन पुलिस लाइन नहीं जाएंगे। वे पांडेयपुर से हुकुलगंज या महाबीर मंदिर रोड पर डायवर्ट होंगे।

- हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहा से वाहन चौकाघाट चौराहा नहीं जा सकेंगे।

- अंधरापुल से चौकाघाट, मरीमाई से तेलियाबाग भी वाहन नहीं जाएंगे।

- जयसिंह चौराहा से लहुराबीर चौराहा की ओर वाहनों नहीं जा सकेंगे।

- पिपलानी कटरा से वाहन मैदागिन, लहुराबीर की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- कबीरचौरा से पिपलानी, विशेश्वरगंज से मैदागिन व गोदौलिया-मैदागिन पर भी रोक होगी।

- शिवपुर से वाहन गिलट बाजार या तरना नहीं जा सकेंगे।

- तरना एवं हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर वाहनों का आवागमन नहीं होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।