UP Congress state president Ajay Rai house arrest after threat of protest against PM Modi who is visiting Kashi today काशी दौरे पर आ रहे पीएम मोदी के विरोध की धमकी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

काशी दौरे पर आ रहे पीएम मोदी के विरोध की धमकी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजरबंद

काशी दौरे पर आ रहे पीएम मोदी के विरोध की धमकी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ आवास पर नजरबंद पर दिया गया। इसके अतिरिक्त लखनऊ से वाराणसी के बीच पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा पर सुरक्षा कड़ी करते हुए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

Thu, 11 Sep 2025 05:48 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
काशी दौरे पर आ रहे पीएम मोदी के विरोध की धमकी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजरबंद

रायबरेली के दौरे पर जाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसकी प्रतिक्रिया में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए पीएम के खिलाफ गुरुवार को वाराणसी में विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर दी। इसके बाद लखनऊ पुलिस अजय राय के लखनऊ आवास पर पहुंची, जहां उन्हें नजरबंद कर दिया गया। इसके अतिरिक्त लखनऊ से वाराणसी के बीच पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा पर सुरक्षा कड़ी करते हुए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। दरअसल, पीएम मोदी में आज वाराणसी दौरे पर रहे हैँ।

राहुल गांधी लोकसभा चुनावों में भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उनके मंच से पीएम की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने के बाद से भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक द्वंद्व चल रहा है। बुधवार को राहुल जब अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे तो रास्ते में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। इसी की प्रतिक्रिया में अजय राय ने पीएम के गुरुवार को वाराणसी दौरे पर विरोध का ऐलान कर दिया। इसके बाद लखनऊ पुलिस सक्रिय हुई और देर रात उनके लखनऊ आवास पर पहुंची और उन्हें नजर बंद कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'राहुल गांधी वापस जाओ', रायबरेली पहुंचते ही विरोध, योगी के मंत्री ने रोका काफिला

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के मंत्री का पुतला फूंका

वहीं रायबरेली में सांसद राहुल गांधी के काफिले को रोकने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। पुतला फूकने वालों में जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव, शीतांशु मौर्य, अमीन पठान, अतुल शर्मा, अभिषेक मौर्या, शुभ कुमार, शिवा मौर्या, रमा शंकर, शिव शंकर, बृजेश कुमार उपस्थिति रहे।

प्रयागराज में आधी रात में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

प्रयागराज पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बुधवार आधी रात से ही कांग्रेस नेताओं पर शिकंजा कस दिया। पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद को फोन कर लोकेशन पूछी और देर रात जॉर्ज टाउन व खुल्दाबाद पुलिस उनके घर पहुंचकर नजरबंद कर दिया। इसी तरह करेली पुलिस ने पूर्व पार्षद नफीस अनवर और मोहम्मद हसीन को घर में नजरबंद किया। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष फ़ुजैल हाशमी को बमरौली, गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद को बहरिया और यमुनापार जिला अध्यक्ष अशोक पटेल को नारीबारी स्थित आवास पर नजरबंद किया गया।

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय तिवारी (सरायममरेज), अधिवक्ता रईस (उतरांव), अरुण तिवारी (मेजा), निर्भय शंकर दुबे (लोहरा), शिवराम (शंकरगढ़), रंगराज सिंह (करछना) और मनोज पासी (सोरांव) को भी आधी रात में पुलिस ने घरों में कैद कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।