Photos of both wives of conman Ravindranath Soni with film stars transaction with Sonu Sood confirmed महाठग रविंद्रनाथ सोनी की दोनों पत्नियों की फिल्मी सितारों के साथ तस्वीरें, सोनू सूद से लेन-देन की पुष्टि, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महाठग रविंद्रनाथ सोनी की दोनों पत्नियों की फिल्मी सितारों के साथ तस्वीरें, सोनू सूद से लेन-देन की पुष्टि

कानपुर के रविंद्रनाथ सोनी ही नहीं उसकी दोनों पत्नियों का मेलजोल भी सिने सितारों के साथ खूब रहा है। एसआईटी जांच में इनका पूरा एलबम मिला है। जिसमें दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नाडिस, डिनो मोरिया के साथ दोनों पत्नियां स्वाति और हिमानी मौजूद दिख रही हैं।

Mon, 22 Dec 2025 05:42 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
महाठग रविंद्रनाथ सोनी की दोनों पत्नियों की फिल्मी सितारों के साथ तस्वीरें, सोनू सूद से लेन-देन की पुष्टि

कानपुर के महाठग रविंद्रनाथ सोनी ही नहीं उसकी दोनों पत्नियों का मेलजोल भी सिने सितारों के साथ खूब रहा है। एसआईटी जांच में इनका पूरा एलबम मिला है। जिसमें फिल्म अभिनेता सोनू सूद से लेकर दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नाडिस, डिनो मोरिया के साथ रविन्द्रनाथ सोनी की दोनों पत्नियां स्वाति और हिमानी मौजूद दिख रही हैं। दुबई में आयोजित कार्यक्रम में भी दोनों साथ नजर आ रही हैं। ऐसे में अब एसआईटी की जांच महाठग की पत्नियों की तरफ भी बढ़ सकती है।

महाठग के खातों की जांच में फिल्म अभिनेता सोनू सूद से लेनदेन की पुष्टि भी हो चुकी है। ऐसे में एसआईटी जल्द ही सोनू सूद को तीसरा और आखिरी नोटिस भेजकर बुला सकती है। जिससे पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। इससे सोनू सूद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही नोटिस का जवाब नहीं देने पर रेसलर खली को एक-दो दिन में रिमाइंडर भेजा जाएगा। एसआईटी की जांच में महाठग की पहली पत्नी स्वाति और दूसरी पत्नी हिमानी की जानकारी मिली है। जब पीड़ितों की ओर से भेजे गए दस्तावेजों की जांच की गई तो उसमें कई फिल्म स्टार की फोटो ठग की पत्नियों के साथ मिली। महाठग ने दूसरी शादी हिमानी नाम की लड़की से की है। जिसके साथ वह वर्तमान समय में रह रहा है। उसके बेटे के कार्यक्रम में पहली पत्नी से लेकर कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी। इसका वीडियो भी पीड़ितों ने एसआईटी को दिया है। सोनी के दीपिका पादुकोण, डिनो मोरिया से रिश्ते भी उजागर हो चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1500 करोड़ की ठगी करने वाले ठग ने 2 NRI को भी बनाया था शिकार, अब तक 12 FIR दर्ज

जारी हो सकता लुक आउट नोटिस

कई देशों के 700 से अ​धिक लोगों से करीब 1500 करोड़ की ठगी करने के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी के साथ जुड़े सूरज जुमानी, गुरमीत कौर और दिव्या के ​खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो सकती है। इनके ब्लूचिप व अन्य सहयोगी कंपनियों में डायरेक्टर, मैनेजर और एडमिन की भूमिका निभाने का पता चला है। कमिश्नरी पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है। सभी तरह के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अब तक 15 रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। गुरमीत मुंबई, दिव्या दिल्ली और सूरज जुमानी द​क्षिण के किसी शहर का रहने वाला है। यह कहीं बाहर न जा सकें, उसके लिए लुकआउट नोटिस जारी किया जा सकता है। यह नोटिस देश भर के हवाई अड्डे को भेजे जाएंगे। एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि गुरमीत, दिव्या और सूरज जुमानी के ​खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होगा।

ईडी के लिए तैयार कराई जा रही रिपोर्ट

कमिश्नरी पुलिस मनी लान्ड्रिग से संबं​धित होने की वजह से मामले को ईडी को सौंपने की तैयारी में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारी पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से बातचीत कर चुके हैं। उन्होंने सभी एफआईआर के साथ ही जांच में मिले सबूत, गवाहों के बयान, पुलिस क​स्टडी रिमांड के दौरान एकत्र की गई जानकारी देने के लिए कहा है।'

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।