Kanpur mastermind Ravindranath Soni had duped two NRIs of Rs 6 crore 1500 करोड़ की ठगी करने वाले महाठग ने 2 NRI को भी बनाया था शिकार, अब तक 12 एफआईआर दर्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

1500 करोड़ की ठगी करने वाले महाठग ने 2 NRI को भी बनाया था शिकार, अब तक 12 एफआईआर दर्ज

कई देशों के 700 से अधिक लोगों को लगभग 1500 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी रवींद्रनाथ सोनी और अन्य के खिलाफ अब तक 12 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। आरोपी ने दो एनआरआई निवेशकों से भी साढ़े छह करोड़ रुपये ठग लिए।

Sat, 20 Dec 2025 12:41 PMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
1500 करोड़ की ठगी करने वाले महाठग ने 2 NRI को भी बनाया था शिकार, अब तक 12 एफआईआर दर्ज

कई देशों के 700 से अधिक लोगों से लगभग 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रवींद्रनाथ सोनी व अन्य ने दो एनआरआई के साथ भी साढ़े छह करोड़ की ठगी की है। एनआरआई ने रवींद्र नाथ सोनी, ब्लूचिप कंपनी समेत अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एनआरआई के मुताबिक ब्लूचिप कंपनी ने फिल्म अभिनेता व क्रिकेटरों का सब्जबाग दिखाकर करोड़ों रुपये जमा कराए। फिर रकम दोगुनी और बेहतर ब्याज का वादा करने के बावजूद कंपनी ने पैसा हड़प लिया। अब कंपनी गायब हो गई है। कोई अता-पता नहीं है। पुलिस और एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। अब तक आरोपियों के खिलाफ 12 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। कोतवाली पुलिस ने 42.29 लाख रुपये की ठगी के आरोपी दिल्ली के मालवीयनगर के रहने वाले रवींद्रनाथ सोनी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में दुबई, ओमान, शारजाह, फ्रांस, जापान, मलेXशिया समेत अन्य देश के लोगों के साथ ठगी होने की बात सामने आई। आरोपी को जेल भेजने के बाद से कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों के पास शिकायतों की लाइन लग गई है।

ईमेल और व्हाट्सअप से कई शिकायतें आ रही हैं, जबकि वादी शहर आकर भी प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने तेलंगाना के श्रीकांत राया पोलू से चार करोड़ और आंध्र प्रदेश के कुरुनूल जिले के शेख साबिर बाश से ढाई करोड़ रुपये ठग लिए। दोनों एनआरआई की मुलाकात रविंद्रनाथ सोनी से दुबई में हुई थी। उन्हें हर महीने ढाई से तीन प्रतिशत ब्याज देने का वादा किया गया था। उन्हें कंपनी की ओर से चेक भी दिए गए थे। शुरुआत में उन्हें कुछ महीने ब्याज मिलता रहा, लेकिन आरोपी की कंपनी 2023 में बंद हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड बर्दाश्त नहीं, फर्जी एजेंटों को जेल भेजें: सीएम योगी

कंपनी के कई लोगों से हुई थी मुलाकात

कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि दोनों एनआरआई ने बताया कि निवेश के दौरान उनकी मुलाकात कंपनी के कई लोगों से हुई थी। दुबई में ब्लूचिप कंपनी का बहुत ही आलीशान ऑफिस बना हुआ था। यह बिल्कुल कॉरपोरेट कार्यालय की तरह था। इसमें कई देशों के लोग कार्य कर रहे थे। कार्यालय में जाते ही फिल्म अभिनेता व अन्य का विज्ञापन भी दिखाया जाता है। देर रात तक महाठग और उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।