Permission granted for Shankaracharya programme in Lucknow with 26 conditions लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम को मिली अनुमति, 26 शर्तों के साथ प्रशासन ने दी इजाजत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम को मिली अनुमति, 26 शर्तों के साथ प्रशासन ने दी इजाजत

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के 11 मार्च को प्रस्तावित गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान के मुख्य कार्यक्रम को लखनऊ प्रशासन ने अनुमति दे दी है। पुलिस अधिकारियों और एलडीए स्मारक समिति के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद कार्यक्रम को हरी झंडी दी गई। हालांकि प्रशासन ने 26 शर्तें भी लागू की हैं।

Tue, 10 March 2026 11:40 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम को मिली अनुमति, 26 शर्तों के साथ प्रशासन ने दी इजाजत

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के 11 मार्च को प्रस्तावित गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान के मुख्य कार्यक्रम को लखनऊ प्रशासन ने अनुमति दे दी है। सोमवार देर रात पुलिस अधिकारियों और एलडीए स्मारक समिति के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद कार्यक्रम को हरी झंडी दी गई। हालांकि अनुमति के साथ प्रशासन ने 26 शर्तें भी लागू की हैं। इनमें किसी भी तरह के उल्लंघन पर परमिशन स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

आयोजकों के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन 11 मार्च को आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति उपवन के पास पासी किला चौराहे पर दोपहर 2:15 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ‘गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ की औपचारिक शुरुआत करेंगे और समर्थकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में संत समाज, विभिन्न संगठनों और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा मेरी दुश्मन नहीं, अन्य पार्टियां भी मित्र नहीं; शंकराचार्य और क्या बोले?

तीन दिन के कार्यक्रम के लिए 4.5 लाख जमा

भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। आशियाना, पीजीआई और कृष्णानगर थाने की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है, जबकि आयोजन स्थल पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक तीन दिन के कार्यक्रम के लिए आयोजकों की ओर से करीब 4.5 लाख रुपये का शुल्क स्मारक समिति में जमा कराया गया है।

गौ रक्षा को लेकर यात्रा पर निकले हैं शंकराचार्य

बताया जा रहा है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों काशी से लखनऊ तक यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, मोहनलालगंज, उन्नाव और नैमिषारण्य सहित कई स्थानों पर सभाएं और कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा गौ-रक्षा को लेकर जनजागरण अभियान का हिस्सा है, जिसका मुख्य कार्यक्रम 11 मार्च को लखनऊ में आयोजित होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं स्वाति अघोरी? आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले की ली जिम्मेदारी, क्या कनेक्शन

प्रशासन ने रखी ये शर्तें

प्रशासन की ओर से जारी शर्तों में भड़काऊ भाषण या नारेबाजी पर रोक, हथियार और आतिशबाजी पर प्रतिबंध, ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन, सीमित वाहनों की अनुमति, यातायात बाधित न करना, निजी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना और रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बंद रखना शामिल है। किसी भी शर्त का उल्लंघन होने पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काम राक्षसों जैसा, कपड़ा संन्यासियों का...शंकराचार्य का योगी पर तंज

विदेश भाग सकते हैं शंकराचार्य: आशुतोष

उधर, आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विदेश भागने की आशंका व्यक्त करते हुए उनका पासपोर्ट जब्त करने के अनुरोध के साथ यहां की पॉक्सो अदालत में सोमवार को एक अर्जी दाखिल की है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया, ‘स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विदेश भागने की फिराक में हैं। इसलिए हमने माननीय अदालत से कहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपना जिला कैसे छोड़ सकते हैं। उच्च न्यायालय ने साफ कहा है कि वह जांच प्रभावित नहीं करेंगे। उच्च न्यायालय ने केवल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।’

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।