first wife was harassed for dowry when she went to mayake young man got married a second time टॉर्चर के बाद युवक ने रचाई दूसरी शादी, पति की साजिश से सन्न रह गई पहली बीवी, थाने में दर्ज कराया केस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

टॉर्चर के बाद युवक ने रचाई दूसरी शादी, पति की साजिश से सन्न रह गई पहली बीवी, थाने में दर्ज कराया केस

गाजीपुर की रहने वाली एक महिला को ससुरालीजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। मारपीट के साथ ही उसे खाना नहीं देते थे। साथ ही घर से भी निकाल दिया। विवाहिता कई दिनों से मायके रह रही थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए युवक ने दूसरी शादी ली।

Sat, 15 March 2025 04:27 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share
टॉर्चर के बाद युवक ने रचाई दूसरी शादी, पति की साजिश से सन्न रह गई पहली बीवी, थाने में दर्ज कराया केस

यूपी के गाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दहेज के लिए एक महिला को ससुरालीजनों ने प्रताड़ित किया। अब महिला ने पति, सास, ससुर और समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज को लेकर मारपीट करते थे। यहां तक उसे खाना तक नहीं देते थे। वही, अब युवक ने दूसरी शादी कर ली है।

ये मामला जंगीपुर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला की शादी साल 2021 में लखीमपुर खीरी के रहने वाले दिनेश कुशवाहा के साथ हुई थी। पिता ने बेटी की शादी में 3 लाख रुपये नगद और जेवर दिए थे। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले इतने पैसे और जेवर से खुश नहीं थे वह और 5 लाख की डिमांड कर रहे थे। लेकिन महिला के मायके वालों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालवाले उसे खाना तक नहीं देते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर्केस्ट्रा के दौरान युवक ने जमकर की हर्ष फायरिंग, दूल्हा हुआ गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:उसके बिना जी नहीं सकता...गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

ससुरालियों की हरकतों से तंग आकर विवाहिता ने पिता को बुलाया। उन्होंने ससुरालीजनों से बात की। लेकिन महिला के सास-ससुर कुछ समझने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद साल 2023 में दहेज की मांग को लेकर पति, सास, ससुर और चचेरे ससुर ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। महिला ने मायके आकर सारी बात बताई। पीड़िता के पिता दोबारा बेटी के ससुराल पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पीड़िता मायके में ही रहने लगी।

इधर, ससुरालीजनों ने दहेज के लिए युवक की कही और शादी करा दी। जब इस बात की जानकारी महिला को हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने जंगीपुर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। उधर, पुलिस भी दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जंच पड़ताल में जुट गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।