people of up will soon get good news ner has sent proposal for 4 vande bharat यूपी वालों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, NER ने 4 वंदेभारत का भेजा प्रस्ताव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी वालों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, NER ने 4 वंदेभारत का भेजा प्रस्ताव

पूर्वांचल में गोरखपुर रेलवे का बड़ा केंद्र है। यहां से सैकड़ों ट्रेनें हर दिन आती-जाती हैं। हर ट्रेन का गोरखपुर में ठहराव भी है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन चाह रहा है कि इस रूट पर अधिक से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएं। वंदेभारत के लिए गोरखपुर में शेड बनाने के लिए बोर्ड सहमत हो गया है।

Tue, 5 Aug 2025 12:40 PMAjay Singh
share
यूपी वालों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, NER ने 4 वंदेभारत का भेजा प्रस्ताव

यूपी के लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। गोरखपुर से आगरा फोर्ट के बीच जल्द ही वंदेभारत दौड़ेगी। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने आगरा सहित गोरखपुर से चार वंदेभारत चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार गोरखपुर-आगरा फोर्ट, लखनऊ से जयपुर, बनारस से जबलपुर और इज्जतनगर से चंडीगढ़ तक वंदेभारत चलेगी। जल्द ही प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्वांचल में गोरखपुर रेलवे का बड़ा केंद्र है। यहां से सैकड़ों ट्रेनें हर दिन आती-जाती हैं। हर ट्रेन का गोरखपुर में ठहराव भी है। यही कारण है कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन चाह रहा है कि इस रूट पर अधिक से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएं। वंदेभारत के लिए गोरखपुर में शेड बनाने के लिए बोर्ड सहमत हो गया है। हालांकि, अभी औपचारिक मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 15 अगस्त के पहले मिल जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बीजेपी अध्यक्ष की रेस में ये नाम सबसे आगे, क्या फैसले से चौंकाएगा हाईकमान?

रेल प्रशासन ने पहले ही जमीन चिह्नित कर ली है। ट्रेनिंग सेंटर के पीछे रेलवे की पर्याप्त भूमि है। रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में गोरखपुर-आगरा फोर्ट के बीच वंदेभारत चलाने की मांग की गई है। प्रस्ताव के अनुसार, ट्रेन गोरखपुर से आगरा फोर्ट के बीच सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़कर) चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकान से पेट्रोल पंप तक के नक्शे पास कराना अब आसान, योगी सरकार ने किए अहम बदलाव

ट्रेन गोरखपुर से सुबह 5.15 बजे चलकर दोपहर 1.50 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन आगरा फोर्ट से दोपहर 2.30 बजे चलकर रात 11 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। प्रस्ताव में लखनऊ-जयपुर के बीच भी वंदेभारत के संचालन की मांग की गई है। यह ट्रेन आगरा से होकर जयपुर जाएगी और वापसी में भी आगरा रुकेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।