PCS officer Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri resigns in protest against Shankaracharya's insult and UGC शंकराचार्य के अपमान और UGC नियमों के विरोध में यूपी में PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शंकराचार्य के अपमान और UGC नियमों के विरोध में यूपी में PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा

प्रयागराज के माघ मेला में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के अपमान और नए यूजीसी नियमों के खिलाफ बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया है। 2019 बैच के पीसीएस अफसर के अचानक उठाए गए कदम से प्रशासनिक और राजनीतिक हलके में हड़कंप मचा है।

Mon, 26 Jan 2026 10:05 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
शंकराचार्य के अपमान और UGC नियमों के विरोध में यूपी में PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा

माघ मेले में शंकराचार्य के अपमान और यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस अचानक उठाए गए कदम से प्रशासनिक और राजनीतिक हलके में हड़कंप मच गया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ब्राह्मण बटुक शिष्यों के साथ कथित रूप से चोटी और शिखा पकड़कर मारपीट की गई। अलंकार अग्निहोत्री ने इसे सनातन परंपरा, संत समाज और ब्राह्मण समाज के आत्मसम्मान पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने इसे ब्राह्मणों के अपमान से जोड़ते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

UGC के विरोध में सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

इस्तीफा देने से पहले, आज दोपहर अलंकार अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक विवादित और आक्रामक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने यूजीसी (UGC) के फैसले का विरोध करते हुए "काला कानून वापस लो" और "बॉयकॉट बीजेपी" (Boycott BJP) जैसे नारों का इस्तेमाल किया। उनकी यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई, जिसके बाद उनके इस्तीफे की खबर ने सबको चौंका दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शंकराचार्य क्यों लिख रहे? अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस, 24 घंटे में जवाब मांगा गया

प्रशासनिक हलकों में मची खलबली

एक कार्यरत सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सीधे तौर पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना और इस्तीफा देना बेहद दुर्लभ मामला माना जा रहा है। अलंकार अग्निहोत्री की छवि एक सख्त अधिकारी की रही है, लेकिन समाज विशेष के प्रति उनके झुकाव और अब इस खुली बगावत ने शासन को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है।

दो बड़े निंदनीय घटनाक्रम

सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में दो निंदनीय घटनाक्रम हुए हैं। पहला प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बटुक ब्राह्मणों को चोटी खींच-खीचकर मारा गया है। स्थानीय प्रशासन ने जो भी किया बहुत ही निंदनीय थी। इसके बाद भी उन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ब्राह्मणों के लिए उनकी चोटी का बहुत महत्व होता है। एक ब्राह्मण अधिकारियों होने के कारण यह मेरे लिए भी अपमान वाली बात है। मैंने देखा कि बटुक ब्राह्मणों को चोटी से घसीट-घसीट कर मारा जा रहा है।

दूसरा जो केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी रेगूलेशन 13 जनवरी को प्रकाशित किया गया है, उसमें सामान्य वर्ग को अपराधी मानते हुए वर्ग विशेष के लिए जो प्रावधान दिए गए हैं वह बहुत ही निंदनीय हैं। इस यूजीसी रेगूलेशन से सामान्य वर्ग खासकर ब्राह्मण समाज में बहुत ही रोष है। जिस तरह के यह नियम हैं, उसे लेकर आने वाले समय में देश में आतंरिक संकट, खींचातानी, फर्जी शिकायतें बढ़ जाएंगी। हमारे बेटे-बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।