a high fi sex racket was going on in a spa customers used to pay using qr code nine arrested यूपी: स्पा में चल रहा था हाई फाई सेक्स रैकेट, क्यू आर कोड से पेमेंट करते थे ग्राहक; नौ गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: स्पा में चल रहा था हाई फाई सेक्स रैकेट, क्यू आर कोड से पेमेंट करते थे ग्राहक; नौ गिरफ्तार

पुलिस को इस स्पा में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। एसओजी - 2 टीम ने छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। संचालिका भाग निकली। पुलिस को काउंटर से चार हजार नगद, मौके से दो आई फोन, सात अन्य मोबाइल, दो क्यूआर कोड समेत आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।

Mon, 1 Sep 2025 10:58 AMAjay Singh संवाददाता, वाराणसी
share
यूपी: स्पा में चल रहा था हाई फाई सेक्स रैकेट, क्यू आर कोड से पेमेंट करते थे ग्राहक; नौ गिरफ्तार

Sex Racket Caught in Spa: यूपी के वाराणसी के एक स्पा सेंटर में हाई फाई सेक्स रैकेट चलता मिला। पुलिस के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। इस सेक्स सेंटर में ग्राहक क्यू आर कोड से सर्विस का पेमेंट करते थे। स्पा सेंटर पर पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कमिश्नरेट की एसओजी -2 टीम ने रविवार रात भदवर (रोहनिया) पुलिस चौकी क्षेत्र के खुशीपुर में स्थित इस स्पा सेंटर पर छापा मारा था। रैकेट संचालित करने वाली महिला भाग निकली, जबकि चार युवतियों और चार युवकों को भवन स्वामी समेत गिरफ्तार किया गया। रोहनिया पुलिस पूछताछ में जुटी है।

एसओजी-2 टीम को खुशीपुर स्थित एचएम स्पा ऐंड सलून में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। टीम के उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय ने डीसीपी क्राइम सरवणन टी. को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, इंस्पेक्टर रोहनिया राजू सिंह के नेतृत्व में एसओजी - 2 टीम ने छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। संचालिका भाग निकली।

मौके से स्पा मैनेजर मध्यप्रदेश के ग्वालियर के राई गांव निवासी रवि प्रसाद गोंड, ग्वालियर के ही मोरार निवासी रॉकी मौर्या को गिरफ्तार किया गया। रॉकी स्पा सेंटर का कर्मचारी है। जबकि दो ग्राहकों खोचवां (मिर्जामुराद) निवासी विवेक गुप्ता, सुंदरपुर निवासी शशिकांत पाल को गिरफ्तार किया गया। भवन स्वामी सुनील शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया गया है। अन्य चार युवतियों में दो रामनगर की, दो अन्य शहर के अलग-अलग हिस्सों की हैं। पुलिस संचालिका की तलाश कर रही है। शुरुआती पूछताछ में मैनेजर का कहना था कि वह मुंबई की रहने वाली है।

क्यूआर से होता था भुगतान

पुलिस को काउंटर से चार हजार नगद, मौके से दो आई फोन, सात अन्य मोबाइल, दो क्यूआर कोड समेत आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं जिन्हें बरामद कर लिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा के साथ फॉरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए। गठन के बाद एसओजी-2 टीम चितईपुर, फूलपुर एवं भेलूपुर में स्पा सेंटर और गेस्ट हाउसों में देह व्यापार का भंडाफोड़ कर चुकी है। 19 महिलाएं और 16 पुरुष गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।