Passengers created ruckus at Gorakhpur airport day flight took off in the evening due to rescheduling गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, दिन की फ्लाइट शाम को उड़ी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, दिन की फ्लाइट शाम को उड़ी

स्पाइस जेट की उड़ान री-शिड्यूल होने पर शुक्रवार को गोरखपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों की मांग थी कि एक घंटे के अंदर दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की जाए। उधर, यात्रियों का हंगामा देख एयरपोर्ट के अफसर मौके पर पहुंचे।

Fri, 14 Feb 2025 10:29 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share
गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, दिन की फ्लाइट शाम को उड़ी

स्पाइस जेट की उड़ान री-शिड्यूल होने पर शुक्रवार को गोरखपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों की मांग थी कि एक घंटे के अंदर दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की जाए। उधर, यात्रियों का हंगामा देख एयरपोर्ट के अफसर मौके पर पहुंच गए और समझा-बुझाकर किसी तरह से यात्रियों को शांत कराया। करीब छह घंटे बाद शाम पांच बजे फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई।

दरअसल, शुक्रवार को मुंबई जाने के लिए करीब 10 बजे 181 यात्री गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद सुरक्षा जांच के दौरान स्पाइस जेट के अधिकारियों ने बताया कि 11.30 बजे जाने वाली मुंबई की फ्लाइट छह घंटे की देरी से जाएगी। यह सुनने के बाद यात्री नाराज हो गए। पहले तो यात्रियों ने विमानन कंपनी के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे किसी तरह से फ्लाइट को तय समय पर ही उड़ाएं। अधिकारियों ने इस पर हाथ खड़े कर दिए। कहा कि उनके हाथ में कुछ नहीं। मुंबई से फ्लाइट आने के बाद ही यहां से उड़ान संभव है। यह सुनते ही वहां मौजूद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने विमान कंपनी के खिलाफ नारे भी लगाए। कुछ यात्रियों ने तुरंत पूरा किराया वापस करने की भी मांग की। हंगामा होते देख एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर मौके पर पहुंचे और किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दे दिया HIV संक्रमित इंजेक्शन, पति पर आरोप
ये भी पढ़ें:भ्रष्टाचार पर योगी सरकार का ऐक्शन, पीसीएस अफसर गणेश प्रसाद सिंह को किया बर्खास्त
ये भी पढ़ें:घुड़चढ़ी से पहले दूल्हे के साथ हो गया खेला, बच्चे को लेकर थाने पहुंच गई प्रेमिका

खाने-पीने की हुई दिक्कत

11.30 बजे की फ्लाइट होने की वजह से अधिकतर यात्री 10 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच गए थे। चेक-इन एरिया में बैठे यात्रियों को जब बताया गया कि फ्लाइट शाम 5 बजे जाएगी तो उनके सामने खाने-पीने की दिक्कत खड़ी हो गई। विमान कंपनी की तरफ से कोई इंतजाम न किए जाने से यात्रियों की नाराजगी और बढ़ गई। कंपनी को कोसते हुए मजबूरन यात्रियों ने महंगे रेट पर खान-पान की वस्तुएं लीं। मुंबई जाने के लिए 10 बजे एयरपोर्ट पर अपने परिवार के साथ पहुंचे राप्तीनगर के डॉ. योगेश नंदन ने बताया कि उन्हें दोपहर तीन बजे से मुंबई में एक महत्वपूर्ण कांफ्रेंस अटेंड करना था लेकिन फ्लाइट लेट होने से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सका।

एयरपोर्ट निदेशक आरके परासर ने बताया कि फ्लाइट लेट होने से यात्रियों ने नाराजगी जताई थी। उन्हें समझाकर शांत कराया गया। इसके साथ ही विमानन कंपनी को हिदायत दी गई है कि लेट होने की स्थिति में यात्रियों को पहले ही सूचना जारी करें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।