Before the wedding groom girlfriend reached the police station with the child घुड़चढ़ी से पहले दूल्हे के साथ हो गया खेला, बच्चे को लेकर थाने पहुंच गई दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड, फिर..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घुड़चढ़ी से पहले दूल्हे के साथ हो गया खेला, बच्चे को लेकर थाने पहुंच गई दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड, फिर...

  • आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दूल्हे के घुड़चढ़ी से पहले उसकी प्रेमिका बच्चे को लेकर थाने पहुंच गई। युवती की शिकायत पर दूल्हे और उसके पिता को थाने जाना पड़ा। आखिर में शादी टूट गई।

Thu, 13 Feb 2025 09:05 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, आगरा, प्रमुख संवाददाता
share
घुड़चढ़ी से पहले दूल्हे के साथ हो गया खेला, बच्चे को लेकर थाने पहुंच गई दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड, फिर...

वैलेंटाइन वीक में बुधवार की रात युवती की बारात आनी थी। रिश्तेदार मैरिज होम में आ गए थे। हलवाई पकवान बना रहे थे। दूल्हे के पिता का फोन आया। बताया कि बारात लेकर नहीं आ पाएंगे। ताजगंज थाने में हैं। यह सुनकर दुल्हन के घरवालों के होश उड़ गए। ताजगंज थाने पहुंचे वहां एक युवती गोद में बच्चा लिए मिली। दूल्हे को अपने बच्चे का पिता बताया। §घुड़चढ़ी से पहले ही शादी टूट गई। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस आयुक्त को तहरीर दी है।

ये मामला आगरा का है। पुष्पांजलि बाग, दयालबाग के रहने वाली शिवी की शादी ताजगंज स्थित रजरई, अनुपम गार्डन के रहने वाले अंबर उपाध्याय के साथ तय हुई थी। अंबर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में यूपी और उत्तराखंड का मैनेजर है। नवंबर 2024 में रिश्ता तय हुआ था। दस फरवरी को भगवान टॉकीज स्थित एक होटल में लगन सगाई की रस्म हुई थी। 12 फरवरी को बारात आनी थी। लड़की वालों ने सौ फुटा दयालबाग मार्ग स्थित जतिन रिसोर्ट बुक किया था। दूर दराज से रिश्तेदार आ चुके थे। घर, मैरिज होम और होटल में रुके हुए थे। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि दोपहर तीन बजे दूल्हे के पिता का फोन आया। कहने लगे कि बरात लेकर नहीं आ पाएंगे। बेटा और वह ताजगंज थाने में हैं। इतना बोलकर उन्होंने फोन काट दिया। यह सुनते ही दुल्हन के परिजनों के होश उड़ गए।

रिश्तेदार भागकर ताजगंज थाने पहुंचे। वहां एक युवती गोद में बच्चा लेकर दिल्ली से आई थी। अपना नाम पिंकी बता रही थी। उसने पुलिस को बताया कि अंबर के साथ लिवइन में रही है। अंबर ने उससे मंदिर में शादी रचाई थी। बच्चा उसका है। उसे छोड़कर अंबर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने जा रहा था। जानकारी होने पर वह दिल्ली से आगरा आई। थाने पर युवती का ड्रामा देखकर शिवी के परिजन हैरान रह गए। वे समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें। देर रात पुलिस ने अंबर और उसके पिता को छोड़ दिया। दिल्ली की युवती ने उसके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं लिखाया। उसका मकसद शादी तुड़वाना था। दुल्हन के परिजनों ने गुरुवार को पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया। वे आरोपित युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी संग देखकर बड़ी बहन ने लगाई फटकार, शर्म के मारे छोटी ने खुद को फूंका
ये भी पढ़ें:शादी तुड़वाई फिर ब्लैकमेल किया; सिरफिरे की हरकतों से तंग आकर युवती ने की खुदकुशी

शादी टूटने पर दुल्हन की हालत बिगड़ी

दुल्हन की मां का कोरोना में देहांत हो गया था। रिश्तेदारों को कन्यादान करना था। शादी टूटने की खबर से दुल्हन की हालत बिगड़ गई। रिश्तेदारों ने बताया कि दुल्हन के पिता ने लाखों का कैश और सामान सगाई में दिया था। बरात के स्वागत के लिए मैरिज होम बुक कराया था। कैटरिंग का ही लाखों का बिल है। किसी ने खाना नहीं खाया। फिर भी लाखों का भुगतान करना पड़ा। यह खर्चा कौन देगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।