paschimi up weather update storm rain saharanpur bijnor three death news पश्चिमी यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी में उड़े टीन शेड, गिरी दीवार, तीन की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पश्चिमी यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी में उड़े टीन शेड, गिरी दीवार, तीन की मौत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। सहारनपुर और बिजनौर में आंधी-तूफान के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सहारनपुर में टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत दो दोस्तों की जान चली गई, वहीं बिजनौर के नजीबाबाद में क्रेशर की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

Mon, 16 March 2026 10:37 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
पश्चिमी यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी में उड़े टीन शेड, गिरी दीवार, तीन की मौत

Saharanpur News: पश्चिमी यूपी के जिलों में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। सहारनपुर और बिजनौर में टीन शेड उड़ने और दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। सहारनपुर में रविवार रात थाना सरसावा क्षेत्र में नकुड़ रोड स्थित गुरुकुल ज्ञान गंगा स्कूल के पास एक स्कूटी शोरूम की टिनशेड का ढांचा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से पूर्व प्रधान समेत दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान भटपुरा गांव के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी और नवादा गांव निवासी किसान राममुकेश सैनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी पंचायत से देर रात लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 10:37 बजे अचानक तेज आंधी के कारण टिनशेड का पूरा स्ट्रक्चर उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगरेलिया मना रही थी पत्नी, पहुंच गया पति

हैरानी की बात यह रही कि हादसा करीब दस बजे के आसपास हुआ, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को करीब रात एक बजे गश्त के दौरान मिली। इस बीच करीब तीन घंटे तक दोनों के शव मौके पर ही पड़े रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिजनौर में दीवार गिरने से एक की मौत

नजीबाबाद (बिजनौर)। रात में आई तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश में दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके के पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पश्चिमी यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी में उड़े टीन शेड, गिरी दीवार, तीन की मौत

रविवार की रात आई तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश में कोटद्वार मार्ग स्थित एक क्रैशर की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के समीप सो रहा शिवम 30 वर्षीय पुत्र घनश्याम निवासी छितावर दीवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को क्रैशर पर ले जाकर मुआवजे की मांग करते हुए विलाप करना शुरू कर दिया।

सोमवार की सुबह युवक की मौत की सूचना पर तहसीलदार संतोष कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार अमित कुमार व पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में मुआवजे की बात पर सहमति होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रीचार्ज के दो घंटे के भीतर नहीं आई बिजली तो मुआवजा, क्या है प्रीपेड मीटर का नियम
ये भी पढ़ें:पपा अब डर लगने लगा है, दुबई के बिट्स पिलानी में पढ़ रही छात्रा का छलका दर्द

मुरादाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश

मुरादाबाद में घने बादल छाने के साथ तेज रफ्तार से हवा चली। गरज चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। दिन के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई।

मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में आसमान बादलों से ढका रहने और कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने, जबकि कहीं कहीं तेज बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

बूंदाबांदी से गेहूं और सरसों की फसल गिरी

मुरादाबाद। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। मूंढापांडे सहित अन्य क्षेत्रों में हवा चलने से गेहूं-सरसों की फसल खेतों में गिर गई है। हालांकि, कृषि विभाग ने मौसम की वजह से रबी के फसलों की क्षति से इन्कार है। जनपद में 82 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती हुई है। ठाकुरद्वारा, छजलैट, मूंढापांडे और भगतपुर टांडा क्षेत्र में गेहूं और सरसों की अच्छी खेती होती है। जिला कृषि अधिकारी डॉ.आरपी सिंह का कहना है कि क्षेत्र में ओले नहीं पड़े हैं। मामूली बारिश से नुकसान नही है। यह जरूर है कि फसल के गिरने से पैदावार प्रभावित होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।