Ordinary people will also become storytellers of their heritage UP Tourism Department launched a special campaign आम लोग भी बनेंगे अपनी विरासत के कहानीकार; यूपी पर्यटन विभाग ने शुरू किया खास अभियान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आम लोग भी बनेंगे अपनी विरासत के कहानीकार; यूपी पर्यटन विभाग ने शुरू किया खास अभियान

पर्यटन विभाग ने विश्व धरोहर सप्ताह के मौके पर लोगों के लिए दो विशेष अभियान शुरू किए हैं। इनका उद्देश्य है कि आम लोग भी अपनी आसपास की विरासत को पहचानें। उसे साझा करें और उससे जुड़ाव महसूस करें। इन दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है।

Sun, 12 April 2026 08:07 PMPawan Kumar Sharma विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
आम लोग भी बनेंगे अपनी विरासत के कहानीकार; यूपी पर्यटन विभाग ने शुरू किया खास अभियान

UP News: पर्यटन विभाग ने विश्व धरोहर सप्ताह के मौके पर लोगों के लिए दो विशेष अभियान शुरू किए हैं। इनका उद्देश्य है कि आम लोग भी अपनी आसपास की विरासत (हेरिटेज) को पहचानें। उसे साझा करें और उससे जुड़ाव महसूस करें। इन दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है। इच्छुक लोग उत्तर प्रदेश पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अब मौका है कि आप भी अपनी विरासत को दुनिया के सामने लाएं और उसकी कहानी खुद सुनाएं।

पहला अभियान है यूपी हेरिटेज थ्रू माई लेंस। इसमें आप अपने मोबाइल से किसी भी पुराने या अल्पज्ञात ऐतिहासिक स्थल की फोटो, कोई स्थानीय मंदिर का छोटा वीडियो बनाकर भेज सकते हैं। यह कोई पौराणिक स्थान या ऐतिहासिक मेला, अल्पज्ञात किला या तीर्थस्थल, आपके क्षेत्र का कोई विशेष स्थान हो सकता है, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। दूसरा अभियान शेयर योर पर्सनल ट्रेजर है, जिसके तहत लोग अपने घरों में सहेजकर रखी गई पुश्तैनी वस्तुएं, पुरानी मुद्राएं (सिक्के), गुल्लक, चिट्ठियां, पारंपरिक आभूषण, पुश्तैनी बर्तन या पुराने जमाने के विशेष ताले जैसी वस्तुएं शामिल हैं। जो परिवार के लिए विशेष महत्व रखती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंबेडकर जयंती पर PM मोदी का तोहफा, 210KM लंबे इस एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

दुनिया के सामने लाएं अपनी विरासत की कहानी: जयवीर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया, ‘विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर शुरू किए गए ये अभियान आम लोगों को अपनी विरासत से जोड़ने की एक खास पहल हैं। हेरिटेज थ्रू माई लेंस और पर्सनल ट्रेजर के जरिए अब हर व्यक्ति अपनी नजर से अपनी धरोहर को पहचान सकता है और उसकी कहानी दुनिया के सामने ला सकता है। हम चाहते हैं कि खासकर युवा पीढ़ी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों पर गर्व महसूस करे। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि ऐसी पहल पर्यटन को एक नए दौर में ले जा रही हैं, जहां लोग सिर्फ दर्शक नहीं बल्कि सक्रिय भागीदार बनते हैं। अब आम नागरिक खुद तय करेंगे कि उनकी धरोहर क्या है और उसे कैसे प्रस्तुत किया जाए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के 49 बस स्टेशनों को लेकर योगी सरकार का बड़ा कदम, फेज-2 परियोजना को मंजूरी
ये भी पढ़ें:स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की खत्म होगी ये समस्या, सीएम योगी ने जारी कर दिए निर्दे
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।