on pretext of dropping the girl home they made her sit on bike took her to a deserted place and did dirty things to her लड़की को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लड़की को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप

देवरिया में अपनी मौसी के यहां जाने को घर से निकली एक लड़की को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर दो लड़कों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

Tue, 26 Aug 2025 03:55 PMAjay Singh हिन्दुस्तान टीम, सलेमपुर (देवरिया)
share
लड़की को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप

यूपी के देवरिया के एक गांव की लड़की के साथ बड़ा धोखा हो गया। लड़की सोमवार की रात अपनी मौसी के यहां जाने को निकली थी। रास्ते में दो परिचित लड़कों ने उसे यह कहकर बाइक पर बिठा लिया कि वे उसे पहुंचा देंगे लेकिन मौसी के घर की बजाए वे उसे एकांत स्थान पर ले गए। वहां उन्होंने लड़की के मुंह पर अपना हाथ रखकर उसकी आवाज बंद कर दी और फिर बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान किसी तरह लड़की ने लड़के का हाथ अपने मुंह पर से हटाया और शोर मचा दिया। तब पकड़े जाने के डर से दोनों लड़के भाग खड़े हुए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को लड़की ने पूरी बात बताई। उन्हीं में से किसी ने डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल जांच-पड़ताल में जुट गई।

घटना देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पटेल ने बताया कि एक लड़की के साथ दो लड़कों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली है। इस पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। लड़की की मां ने सलेमपुर थाने पर तहरीर दी है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सलेमपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की सोमवार की रात अपनी मौसी के यहां जा रही थी। वह पैदल ही जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लड़के वहां आ गए। उन्होंने लड़की को बाइक पर लिफ्ट देते हुए मौसी के यहां पहुंचा देने की बात कही। लड़की उनकी बात मान गई और बाइक पर बैठ गई। इसके बाद दोनों गांव की तरफ बढ़े लेकिन लड़की की मौसी के घर न जाकर एक जगह एकांत में रुक गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में भी चुनाव आयोग एक्टिव, कहा-18000 नहीं, 3919 शपथ पत्र मिले; सपा को चेतावनी

आरोप है कि दोनों ने लड़की का मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसी दौरान किसी तरह मुंह से लड़के का हाथ उठाते हुए लड़की ने शोर मचा दिया तो आरोपी भागने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। तब लड़की ने गांववालों को पूरी बात बताई। गांववालों में से ही किसी ने डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कोतवाल सुनील पटेल ने भी मौके पहुंच कर पूछताछ की और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सातवीं बार बढ़ी आंजनेय सिंह की प्रतिनियुक्ति, चर्चा में क्यों हैं ये IAS अफसर?

एसपी बोले

इस मामले में देवरिया के एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि थाना सलेमपुर पर एक महिला ने सूचना दी कि पिछली रात (सोमवार की रात)लगभग साढ़े आठ बजे जब उनकी बेटी अपने घर से अपनी मौसी के यहां जाने को निकली थी तो उनकी पहचान के ही दो लोगों ने उसको लिफ्ट देने के बहाने पिक किया और एक घटनास्थल पर ले जाकर के उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में उनके द्वारा तहरीर दी गई है और घटनास्थल का निरीक्षण फारेसिंक टीम और मेरे द्वारा कर लिया गया है । साक्ष्य इकट्ठा किये जा रहे हैं । दोनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

रेप के दूसरे मामले में लापरवाही पर ऐक्शन

इसी बीच देवरिया के ही लार थाना क्षेत्र में एक लड़की से हुए दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में लार कस्बा चौकी प्रभारी संकल्प सिंह राठौर और सिपाही सुनील कुमार सिंह को एसपी विक्रांत वीर ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच सीओ को सौंपी है। कहा है कि जांच में जिसकी भी गलती पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।