anjaneya kumar singh s deputation to up extended seventh time for one year know why this ias officer is in the news सातवीं बार बढ़ी आंजनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति, जानें चर्चा में क्यों हैं ये IAS अफसर?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सातवीं बार बढ़ी आंजनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति, जानें चर्चा में क्यों हैं ये IAS अफसर?

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर 2005 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह का यूपी में प्रतिनियुक्ति कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। यह सातवीं बार है जब उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है, और अब वह अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश में ही रहेंगे।

Mon, 25 Aug 2025 11:20 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
सातवीं बार बढ़ी आंजनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति, जानें चर्चा में क्यों हैं ये IAS अफसर?

IAS Anjaneya Kumar Singh News: केंद्र सरकार ने वर्ष 2005 बैच के सिक्क्म कॉडर के आईएएस आंजनेय कुमार सिंह का यूपी में प्रतिनियुक्ति कार्यकाल एक साल के लिए फिर बढ़ा दिया है। यह सातवीं बार है जब उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाई गई है। अब वह अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश में तैनात रहेंगे। प्रतिनियुक्ति कार्यकाल बढ़ने से पहले आंजनेय कुमार सिंह मुरादाबाद के मंडलायुक्त पद पर तैनात थे। माना जा रहा है वह वही काम संभालेंगे। आंजनेय कुमार सिंह रामपुर के डीएम भी रह चुके हैं। इस पद पर रहते हुए आजम खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वह विशेष रूप से चर्चा में आए थे।

फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने आजम खान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में ऐक्शन लिया था। तब आजम खान द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी ने भी उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। उनके रामपुर जिलाधिकारी रहते आजम खान के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए थे, जिनके चलते आजम खान को जेल जाना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में भी चुनाव आयोग एक्टिव, कहा-18000 नहीं, 3919 शपथ पत्र मिले; सपा को चेतावनी

आंजनेय 2015 में सिक्किम कैडर से यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। ये सातवीं बार है, जब आंजनेय कुमार सिंह का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल केन्द्र सरकार ने बढ़ाया है। यूपी में तैनाती के दौरान वे बुलंदशहर, फतेहरपुर और रामपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें मार्च, 2021 में मुरादाबाद मंडल का मंडलायुक्त (कमिश्नर) बना दिया गया था। तब से वह मुरादाबाद के मंडलायुक्त बने रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकान बनाने जा रहे हैं तो जान लें ये कानून, UP के इस जिले में सेस वसूली की तैया

60 दिन की छुट्टी पर चले गए थे

आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी। जिसके बाद वे 60 दिन की छुट्टी पर चले गए थे। छुट्टी पर जाने के बाद मुरादाबाद के मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार मुरादाबाद के डीएम को सौंप दिया गया था। यूपी सरकार के अनुरोध के बाद केंद्र सरकार ने आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति को एक बार फिर बढ़ा दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही वह मुरादाबाद मंडलायुक्त का पद फिर संभाल लेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।